Pradosh Vrat 2026 Date: अप्रैल में कब है प्रदोष व्रत और शुभ मुहूर्त
Pradosh Vrat 2026 Date: अप्रैल में प्रदोष व्रत 15 और 28 अप्रैल को है। जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और भगवान शिव की आराधना का महत्व।
Pradosh Vrat 2026 Date के अनुसार इस महीने अप्रैल में दो प्रमुख प्रदोष व्रत पड़ रहे हैं। वैदिक पंचांग के अनुसार, यह व्रत हर माह की कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को किया जाता है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की विधिपूर्वक पूजा करने से जीवन में सुख-शांति, समृद्धि और दुखों से मुक्ति मिलती है।
अप्रैल 2026 में प्रदोष व्रत की तिथियाँ और शुभ मुहूर्त
कृष्ण पक्ष प्रदोष व्रत:
वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 15 अप्रैल 2026 को रात 12:12 बजे शुरू होगी और 15 अप्रैल को रात 10:31 बजे समाप्त होगी। इस दिन Pradosh Vrat 2026 Date के अनुसार शिव पूजन का शुभ समय शाम 06:47 बजे से 09:00 बजे तक रहेगा।
शुक्ल पक्ष प्रदोष व्रत:
वैशाख माह की शुक्ल पक्ष त्रयोदशी तिथि 28 अप्रैल 2026 को शाम 06:51 बजे शुरू होगी और 29 अप्रैल को रात 07:51 बजे समाप्त होगी। इस दिन शिव पूजन का शुभ मुहूर्त शाम 06:54 बजे से 09:04 बजे तक है।
also read:- पूर्णिमा अप्रैल 2026 तिथि: चैत्र पूर्णिमा और हनुमान जयंती…
प्रदोष व्रत के नियम और महत्व
Pradosh Vrat 2026 Date के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करना चाहिए और साफ कपड़े पहनकर व्रत का संकल्प लेना चाहिए। व्रती को ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए और क्रोध, निंदा या वाद-विवाद से दूर रहना चाहिए।
व्रत के दौरान भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा विधिपूर्वक करनी चाहिए। मंत्र जप और व्रत कथा का पाठ करना आवश्यक है। भगवान शिव को पंचामृत से अभिषेक करें और भांग, धतूरा, सफेद पुष्प, चंदन अर्पित करें। व्रत के बाद गरीबों को अन्न-धन दान करना शुभ फलदायी माना जाता है।
Pradosh Vrat 2026 Date को पालन करने से व्यक्ति को जीवन में मानसिक शांति, सफलता और आध्यात्मिक लाभ प्राप्त होता है। इस दिन शिव आरती और पार्वती पूजन का विशेष महत्व होता है।
For English News: http://newz24india.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x



