
हादसे की कहानी: कार में लगी आग, Diogo Jota ने टायर फटने से नियंत्रण खोया
स्थानीय समयानुसार, यह दुर्घटना रात 12:40 बजे के करीब हुई जब डिएगो जोटा और उनके भाई एक लेम्बोर्गिनी कार में स्पेन के जमोरा में थे। बताया जा रहा है कि कार ओवरटेक करते समय टायर फट गया, जिससे ड्राइवर का नियंत्रण खत्म हो गया और कार दुर्घटनाग्रस्त होकर आग पकड़ गई। इस भीषण आग में डिएगो और उनके छोटे भाई आंद्रे जोटा की मौके पर ही मौत हो गई।
आंद्रे जोटा भी एक प्रोफेशनल फुटबॉलर थे, जो पुर्तगाल की सेकेंड डिविजन की टीम पेनाफेल के लिए खेलते थे। दोनों भाइयों की अचानक और त्रासदीपूर्ण मौत ने उनके परिवार और फुटबॉल प्रेमियों को गहरा झटका दिया है।
पुर्तगाल फुटबॉल फेडरेशन ने जताया शोक
पुर्तगाल फुटबॉल फेडरेशन ने इस घटना की पुष्टि करते हुए एक आधिकारिक बयान जारी किया। फेडरेशन के अध्यक्ष पेड्रो प्रोएन्का ने कहा, “पुर्तगाली फुटबॉल परिवार पूरी तरह स्तब्ध है। Diogo Jota केवल एक बेहतरीन फुटबॉलर नहीं, बल्कि एक अद्भुत इंसान थे, जिनका सम्मान हर कोई करता था। वे हमेशा खुश रहने वाले थे और नेशनल टीम के लिए करीब 50 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके थे।”
उन्होंने आगे कहा कि डिएगो जोटा का जाना पुर्तगाली फुटबॉल के लिए अपूरणीय क्षति है।
10 दिन पहले ही हुई थी शादी
Diogo Jota ने अपने प्यार रूथ कारडोसो के साथ 22 जून को शादी की थी। शादी के महज 10 दिन बाद यह हादसा हुआ है, जिससे उनके परिवार और करीबी लोगों का दुख दुगना हो गया है।
क्रिकेट और फुटबॉल जगत में शोक की लहर
Diogo Jota की मौत की खबर आने के बाद सोशल मीडिया और खेल जगत में उनके लिए श्रद्धांजलि और संवेदना व्यक्त की जा रही है। लिवरपूल क्लब ने भी आधिकारिक तौर पर दुख जताया और उनके परिवार के प्रति सहानुभूति प्रकट की।
For More English News: http://newz24india.in