स्वास्थ्य

Covid-19 XFG Variant in India: कितना खतरनाक है और क्या हैं इसके लक्षण? जानिए पूरी जानकारी

Covid-19 XFG Variant in India: देश में एक बार फिर कोविड-19 को लेकर चिंता बढ़ने लगी है। इस बार चर्चा में है वायरस का नया वेरिएंट – XFG

Covid-19 XFG Variant: रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में इसके अब तक 163 मामले दर्ज हो चुके हैं। सबसे ज़्यादा केस महाराष्ट्र से सामने आए हैं। ऐसे में सवाल उठता है—आखिर क्या है यह नया वेरिएंट, कितना गंभीर है, और इसके लक्षण क्या हैं?

कोविड के मामले क्यों बढ़ रहे हैं?

Covid-19 XFG Variant: भारत समेत दुनिया के कई हिस्सों में फिर से कोविड केस बढ़ने लगे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि मानसून और बदलते मौसम की वजह से लोगों की इम्यूनिटी कमजोर हो रही है, जिससे वायरस का असर तेज़ हो रहा है। इसी बीच नया XFG Variant भी सामने आया है, जो पहले से मौजूद JN.1 की तुलना में अलग और अधिक फैलने वाला बताया जा रहा है।

Covid-19 XFG Variant क्या है?

XFG, SARS-CoV-2 वायरस का एक नया सब-वेरिएंट है, जो LF.7 और LP.8.1.2 नामक दो वेरिएंट्स के मिक्स होने से बना है। यह स्थिति तब बनती है जब कोई व्यक्ति एक साथ दोनों वेरिएंट्स से संक्रमित हो जाए।
‘द लैंसेट’ जर्नल के अनुसार, यह नया स्ट्रेन ओमिक्रोन परिवार का हिस्सा है, जिसकी उत्पत्ति 2021 के अंत में मानी जाती है। XFG की पहचान सबसे पहले कनाडा में हुई थी। यह वायरस लंबे समय तक शरीर में टिक सकता है और आसानी से फैल सकता है।

कितना खतरनाक है XFG Variant?

यह वेरिएंट अपने स्पाइक प्रोटीन में बदलाव करके खुद को पहचानने से छुपा लेता है, जिससे यह इम्यून सिस्टम को धोखा दे सकता है। यही वजह है कि यह वेरिएंट एक व्यक्ति से दूसरे में तेज़ी से ट्रांसफर हो रहा है। फिलहाल इसे बेहद गंभीर तो नहीं बताया जा रहा, लेकिन इसकी तेज़ी से फैलने की क्षमता चिंता का कारण बन रही है।

क्या हैं इसके लक्षण?

हालांकि अभी तक XFG Variant के मामलों में कोई असामान्य या ज्यादा गंभीर लक्षण नहीं देखे गए हैं, लेकिन यह वेरिएंट ओमिक्रोन से जुड़ा हुआ है, इसलिए सांस संबंधी समस्याएं, जैसे—खांसी, जुकाम, गले में खराश और थकान, इसके सामान्य लक्षण हो सकते हैं। अच्छी बात ये है कि अधिकतर संक्रमितों में अब तक कोई बहुत गंभीर स्थिति नहीं देखी गई है।

कैसे बरतें सावधानी?

  • सार्वजनिक जगहों पर मास्क पहनें

  • हाथों को बार-बार सैनिटाइज करें

  • भीड़-भाड़ से बचें

  • लक्षण दिखने पर तुरंत जांच करवाएं

  • पहले से बीमार लोगों और बुजुर्गों का खास ध्यान रखें

Related Articles

Back to top button