राज्यदिल्ली

Delhi Summer Action Plan: रेखा गुप्ता सरकार गर्मी में ठंडक देगी, दिल्ली की सड़कों पर क्या-क्या व्यवस्था होगी

Delhi Summer Action Plan: सोमवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली जलवायु एक्शन प्लान 2025 का उद्घाटन किया। दिल्ली में इसके लिए तीन हजार वॉटर कूलर डिस्पेंसर लगाए जाएंगे।

Delhi Summer Action Plan: सोमवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली जलवायु एक्शन प्लान 2025 का उद्घाटन किया। दिल्ली में इसके लिए तीन हजार वॉटर कूलर डिस्पेंसर लगाए जाएंगे। वहीं फुटपाथ पर राहगीरों के लिए कूलिंग शेड बनाए जाएंगे।

दिल्ली सचिवालय में एक कार्यक्रम में रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्लीवासियों को गर्मी और हीटवेव से बचाने के लिए वैज्ञानिक तरीकों से योजना बनाई जाएगी। मुख्य सचिव, स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह और कैबिनेट मंत्री प्रवेश वर्मा कार्यक्रम में उपस्थित थे।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने ‘कूल रूफ तकनीकी और ‘डिजिटल कोल्ड वॉटर डिस्पेंसर’ की भी शुरुआत की। कश्मीरी गेट और आनंद विहार बस अड्डा दिल्ली सचिवालय की इमारत से कूल रूफ तकनीकी की पायलट योजना की शुरुआत करते हैं।

लगेंगे तीन हजार वॉटर कूलर

रेखा गुप्ता ने बताया कि योजना में तीन हजार वॉटर कूलर प्रमुख सड़कों, सरकारी इमारतों और दिल्ली देहात के दूर दराज के इलाकों में लगाए जाएंगे। ग्रीन रूफ और कूल रूफ टेक्नोलॉजी दोनों सरकारी और निजी इमारतों में लागू होंगे। दिल्ली में 5500 से अधिक स्कूलों में 14 लाख विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन और हीटवेव से बचाव के बारे में जागरूक किया जाएगा। उनका कहना था कि सरकारी अस्पतालों में भी विशेष हीटवेव वार्ड बनाए जाएंगे। रेलवे स्टेशनों और बस स्टॉपों पर ठंडे पानी की व्यवस्था होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हीटवेव अब सिर्फ मौसम की स्थिति नहीं, बल्कि एक जानलेवा संकट बन चुकी है। दिल्ली सरकार ने समय रहते इस चुनौती का सामना करने की योजना बनाई है।

योजना में ये विशिष्ट

  • दिल्ली में तीन हजार वाटर कूलर और कूलिंग शेड्स लगाए जाएंगे।
  • मौसम विभाग द्वारा समय रहते लू की चेतावनी दी जाएगी।
  • स्कूली बच्चों के साथ बड़े स्तर पर जागरुकता अभियान चलाया जाएगा।
  • हीटवेव मरीजों के लिए सरकारी अस्पतालों में विशेष वार्ड बनाए जाएंगे।
  • नवजात शिशुओं, बच्चों, सड़क विक्रेताओं, कर्मचारियों और निर्माण कार्य में काम करने वालों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button