सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आत्मनिर्भर भारत अभियान की शुरुआत की
उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बीजेपी कार्यालय से ‘हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी’ अभियान की शुरुआत की। उन्होंने बताया कि स्वदेशी सिर्फ नारा नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर और विकसित भारत की मजबूत नींव है।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीजेपी कार्यालय से आत्मनिर्भर भारत अभियान की औपचारिक शुरुआत की है। इस मौके पर सीएम धामी ने अभियान का नया लोगो और स्लोगन “हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी” लॉन्च किया। उन्होंने कहा कि स्वदेशी सिर्फ एक नारा नहीं बल्कि विकसित और आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव है।
also read:- UKSSSC पेपर केस: सीएम पुष्कर सिंह धामी का बड़ा बयान, कहा-…
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि स्वदेशी का संकल्प हमारे छोटे व्यापारियों, कारीगरों और उद्योगपतियों के प्रति सम्मान का प्रतीक है। यह हमारी सांस्कृतिक विरासत का भी हिस्सा है, जो मातृभूमि के प्रति हमारे प्रेम और समर्पण को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि स्वदेशी आंदोलन ने स्वतंत्रता संग्राम को नई ऊर्जा दी थी और आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मेक इन इंडिया और लोकल का स्वर जैसे अभियानों ने इसे नई दिशा दी है।
पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज स्वदेशी का अर्थ केवल पारंपरिक वस्तुओं तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह ब्रह्मोस मिसाइल, तेजस विमान, सेमीकंडक्टर, डिजिटल इंडिया, और यूपीआई जैसी तकनीकों तक विस्तृत हो गया है। कोविड-19 महामारी के दौरान भारत में विकसित वैक्सीन और PPE किट इसकी सजीव मिसाल हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान को सफल बनाने के लिए हमें अपने उपयोग की अधिकांश वस्तुओं को स्वदेशी बनाना होगा। उन्होंने जोर दिया कि सामूहिक प्रयासों से ही हम आत्मनिर्भर और विकसित भारत के अपने सपने को साकार कर पाएंगे।
उत्तराखंड में स्वदेशी अभियान को व्यापक स्तर पर लागू करने के लिए तैयारियां चल रही हैं, जिससे प्रदेश के उद्योग, व्यापार और आम जनता को इसके लाभ मिलेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनता से भी इस अभियान को अपनाने और स्वदेशी वस्तुओं को बढ़ावा देने की अपील की है।
For More English News: http://newz24india.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x



