राज्यदिल्ली

Delhi Weather Update: दिल्ली में जैकेट वाली ठंड के लिए हो जाएं तैयार, कल से पारा गिर सकता है, IMD अपडेट

Delhi Weather Update

Delhi Weather Update: दिल्ली की हवा की गुणवत्ता में सुधार के बाद तापमान में कमी के संकेत मिल रहे हैं। तापमान में गिरावट से ठंड बढ़ेगी। पहाड़ी इलाके में चल रहे पश्चिमी विक्षोभ अब दिल्ली से दूर जा रहा है, इससे तापमान घटेगा। मौसम विभाग के अनुसार कल-परसों में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री तक गिर जाएगा। IMBD का अनुमान है कि रात को पहले से ज्यादा ठंड होगी। हालाँकि, दिन के समय का तामपान सामान्य होगा या उसके आसपास।

रात के तापमान में होगी दो डिग्री की गिरावट

Delhi Weather Update: अभी न्यूनतम तापमान लगभग 12 डिग्री सेल्सियस है, जो कल रात से लेकर परसों तक 2 डिग्री तक गिरने की संभावना है। दिन में तापमान 26 डिग्री के आसपास रहेगा, जो सामान्य से थोड़ा अधिक होगा। लेकिन दिन के तापमान में गिरावट नहीं होगी। रात में तापमान सामान्य से दो डिग्री गिर सकता है।

अभी कुछ दिनों तक बारिश की संभावना नहीं

दिल्ली का प्रदूषण सुबह और रात में आसमान में कोहरा होगा। अगले 10 दिनों में बारिश की संभावना अभी नहीं है, इसलिए अगले कुछ दिनों में मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। नमी का स्तर 46–98 प्रतिशत रहेगा। 21 नवंबर से हवा अधिक तेज होगी। दिल्ली उत्तर-पश्चिमी हवा से आ जाएगी। इन हवाओं से दो दिन बाद उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में दिन और रात के तापमान में धीरे-धीरे गिरावट होने की उम्मीद है।

DELHI ROAD ACCIDENT: दिल्ली में 10 में से 8 सड़क दुर्घटनाओं में मरने की पुष्टि हुई! एक्सीडेंट करने वाली आधी गाड़ियों का नहीं चलता पता

दिसंबर में ठंड के साथ बढ़ेगा प्रदूषण

Delhi Weather Update: बात ठंड की हो तो, अगले कुछ दिनों में राजधानी दिल्ली में रात में थोड़ा ठंडा जरूर होगा; हालांकि, जैकेट पहनकर ठंडा होने में अभी कुछ समय लगेगा। Dec 2nd थोड़ा ठंडा होगा। हालाँकि, ठंड बढ़ने के साथ ही दिल्ली में प्रदूषण का स्तर फिर से बढ़ जाएगा। 15 दिसंबर से ठंड तेजी से बढ़ी है। इस समय भी बहुत कोहरा होता है, इसलिए प्रदूषक देर तक हवा में रहते हैं।

RRTS CONNECT MOBILE APP: एक क्लिक से RRTS कनेक्ट मोबाइल ऐप पर टिकट बुक करें और इसके लाभ जानें

फेसबुक और ट्विटर पर हमसे जुड़ें और अपडेट प्राप्त करें:

Related Articles

Back to top button
Share This
अगर आप भी रोज पहनती हैं हाई हील्स तो आज ही जान लें इसके नुकसान कपूर फैमिली की इस बेटी का लुक उसके लिए बन गया था मुसीबत श्वेता तिवारी का जलवा देख फैंस के उड़े होश अगर आपकी भी है सेंसेटिव स्किन तो घर पर अपने लिए बनायें ये टोनर बचपन में अश्लील साइट पर वायरल हो गई थी जान्हवी कपूर की फोटो
अगर आप भी रोज पहनती हैं हाई हील्स तो आज ही जान लें इसके नुकसान कपूर फैमिली की इस बेटी का लुक उसके लिए बन गया था मुसीबत श्वेता तिवारी का जलवा देख फैंस के उड़े होश अगर आपकी भी है सेंसेटिव स्किन तो घर पर अपने लिए बनायें ये टोनर बचपन में अश्लील साइट पर वायरल हो गई थी जान्हवी कपूर की फोटो