राज्यदिल्ली

Delhi News: दिल्ली में बढ़ती गर्मी पर सरकार सतर्क होगी, हीट एक्शन प्लान को लेकर ये कदम उठाएगी

Delhi News: दिल्ली सरकार ने हीट एक्शन प्लान बनाया है। दिल्ली सचिवालय में सोमवार (21 अप्रैल) को दोपहर 12 बजे सीएम रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई गई है।

Delhi News: अप्रैल में राजधानी दिल्ली में गर्मी बढ़ी है। तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो गया है और मौसम विभाग ने पहले ही चेतावनी दी है कि इस बार की गर्मी पहले से ज्यादा खतरनाक हो सकती है। हाल की स्थिति को देखते हुए दिल्ली सरकार अब एक हीट प्रतिक्रिया योजना बनाने में लगी हुई है।

ऐसे में सोमवार (21 अप्रैल) को दोपहर 12 बजे दिल्ली सचिवालय में एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई गई है। दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता इस बैठक की अध्यक्षता करेंगी। बैठक में मुख्यमंत्री और मंत्रीयों के अलावा राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के वरिष्ठ अधिकारी और दिल्ली सरकार के गृह, स्वास्थ्य, शिक्षा, श्रम और सामाजिक कल्याण विभागों के प्रमुख भी शामिल होंगे।

रेखा गुप्ता सरकार की बैठक में क्या निर्णय किए जाएंगे?

सूत्रों के अनुसार बैठक में स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया जा सकता है कि राजधानी के सभी प्रमुख अस्पतालों में गर्मी से संबंधित बीमारियों के इलाज के लिए विशेष वार्ड बनाए जाएं। साथ ही ICU बेड्स, जरूरी दवाएं और ठंडे पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा जा सकता हैं।

शिक्षा विभाग स्कूलों में पेयजल कूलर और वॉटर बॉटल स्टेशन लगाने पर विचार कर सकता है।

स्कूलों के संचालन समय में हो सकता है बदलाव

अगर जरूरत पड़ी तो स्कूलों के संचालन के समय में बदलाव या अस्थायी तौर पर स्कूल बंद रखने का फैसला भी लिया जा सकता है। निर्माण स्थलों और सड़क किनारे काम करने वाले श्रमिकों के लिए भी दिल्ली सरकार का श्रम विभाग विशेष निर्देश जारी कर सकता है। इसमें विश्राम स्थान, छायादार विश्राम स्थल और पेयजल की उपलब्धता पर ज़ोर होगा।

दिल्ली सरकार का मानना है कि गर्मी से होने वाले जोखिम को समय रहते ठोस उपायों से काफी हद तक कम किया जा सकता है। सोमवार की बैठक में हीट एक्शन प्लान को लेकर बड़ा फैसला संभव है

Related Articles

Back to top button