धर्म

Shiv Puja: शिव की पूजा में इन चीजों का इस्तेमाल भूलकर भी न करें, वरना भोलेनाथ आपसे नाराज हो जाएंगे

Shiv Puja: जबकि भगवान शिव को जल्दी प्रसन्न करने के लिए बहुत सावधानी से पूजा जाना चाहिए। आइए जानते हैं कि शिव की पूजा करते समय किन चीजों का उपयोग नहीं करना चाहिए।

Shiv Puja: हम लोग हर दिन घर में भगवान शिव की पूजा करते हैं। शिवलिंग पर जल चढ़ाते हैं। माना जाता है कि देवताओं की पूजा करना और उनकी कृपा करना सबसे आसान है। हिंदू धर्म शास्त्रों में कहा गया है कि अगर कोई सिर्फ भगवान शिव को जल चढ़ाता है, तो वह प्रसन्न हो जाता है और आशीर्वाद देता है।

हिंदू धर्म शास्त्रों में कहा गया है कि शिवजी की पूजा करते समय इन चीजों का उपयोग नहीं करना चाहिए. यह भी कहा गया है कि भगवान भोलेनाथ जितनी जल्दी प्रसन्न होते हैं, उतनी जल्दी क्रोधित होते हैं। ऐसे में भगवान शिव की पूजा में सावधानी बरतनी चाहिए। भगवान शिव की पूजा करते समय कुछ चीजों का उपयोग मना किया जाता है। ऐसे में भूलकर भी इन चीजों का उपयोग शिव जी के पूजन के समय नहीं करना चाहिए।

तुलसी

हिंदू धर्म शास्त्रों में कहा गया है कि तुलसी के पत्तों को भगवान शिव की पूजा में नहीं लगाना चाहिए। क्योंकि जलंधर को मारने के बाद उनकी पत्नी तुसली ने भगवान शिव को श्राप दिया था। तुसली ने भगवान शिव को श्राप देते हुए कहा था कि आपकी पूजा में मैं कभी स्वीरार्य नहीं मानी जाऊंगी।

केटकी के फूल

कभी भी भगवान शिव को केतकी का फूल नहीं चढ़ाया जाता। यही कारण है कि केतकी के फूलों का भगवान शिव की पूजा में कभी भी उपयोग नहीं करना चाहिए। पौराणिक कथाओं में कहा जाता है कि केतकी ने शिवलिंग को ब्रह्म जी के साथ लेकर भगवान शिव से झूठ बोला था। इसलिए भगवान ने उसे श्राप देते हुए कहा था कि तुम मेरी पूजा में कभी उपयोग नहीं किए जाओगे।

सिंदूर, रोली और कुमकुम

कुमकुम, सिंदूर और रोली को देवी-देवताओं की पूजा में उपयोग किया जाता है, लेकिन शिव की पूजा में इनका उपयोग वर्जित है। क्योंकि शिवलिंग पुरुष तत्व है और ये सत्री तत्व। इसलिए इन चीजों का शिव की पूजा में उपयोग नहीं किया जाता।

हल्दी और ये सामान हर धार्मिक कार्य में आवश्यक है, लेकिन भगवान शिव की पूजा में हल्दी का उपयोग नहीं किया जाता। क्योंकि ये भी स्त्रियों से संबंधित वस्तु है। इसके अलावा नारियल पानी, टूटे चावल, शंख और काले तिल का उपयोग भी शिव जी की पूजा में नहीं करना चाहिए।

Related Articles

Back to top button