हरियाणा

हरियाणा CM का औचक निरीक्षण: नई दिल्ली में राज्य संपत्ति की जांच की; प्रापर्टी का उपयोग करने के लिए योजना बनाने के निर्देश

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने दिल्ली दौरे के दूसरे दिन नाभा हाउस का आकस्मिक निरीक्षण किया। वहां उन्होंने राज्य संपत्ति का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को राज्य की संपत्ति का अधिकतम उपयोग करने के लिए आवश्यक दिशानिर्देश भी दिए। CM मनोहर लाल इन दिनों फरीदाबाद-दिल्ली दो दिवसीय दौरे पर हैं। उन्होंने पहले दिन फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (FMDA) की मीटिंग में भाग लिया।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने महिला सम्मान कार्यक्रम में पहुंचकर नारी शक्ति बंधन बिल का स्वागत किया।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने महिला सम्मान कार्यक्रम में पहुंचकर नारी शक्ति बंधन बिल का स्वागत किया।
मुख्यमंत्री महिला सम्मान कार्यक्रम में पहुंचे

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने महिला सम्मान कार्यक्रम में कहा कि हरियाणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को महिलाओं के लिए ऐतिहासिक बिल लाने के लिए धन्यवाद देता है। हरियाणा में पहले ही हमारी सरकार ने महिलाओं को पचास प्रतिशत का आरक्षण दिया था। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से आधी जनसंख्या अपना अधिकार पाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2015 में पानीपत से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत की थी।

हम सभी आज उस कार्यक्रम के सुखद परिणाम देख रहे हैं। ये दिन महिलाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण और अहम है।

मुख्यमंत्री ने FMDA की चौथी मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए वर्ष 2023-24 के लिए फरीदाबाद शहर के विकास को गति देने के लिए 878.23 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया। केंद्रीय ऊर्जा एवं भारी उद्योग राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा और शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने मीटिंग में हिस्सा लिया।

सांसदों के साथ भोजन किया

फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण की बैठक के बाद सीएम मनोहर लाल दोपहर बाद दिल्ली चले गए। वहां उन्होंने औपचारिक रूप से कुछ लोगों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने दिल्ली में हरियाणा के सांसदों के साथ डिनर किया। भी लोकसभा चुनावों पर चर्चा की। आज भी मुख्यमंत्री हरियाणा भवन में कई विभागों की बैठकों में भाग लेंगे।

Related Articles

Back to top button
Share This
हरियाणा की क्वीन Pranjal Dahiya के WOW लुक्स Anant-Radhika की शादी में आएंगे ये बॉलीवुड कपल्स Instagram की क्वीन Jannat Zubair के शानदार लुक्स 2024 में ये बॉलीवुड जोड़ियां बनेंगी Parents DDLJ की ‘सिमरन’ के शानदार Saree Looks
हरियाणा की क्वीन Pranjal Dahiya के WOW लुक्स Anant-Radhika की शादी में आएंगे ये बॉलीवुड कपल्स Instagram की क्वीन Jannat Zubair के शानदार लुक्स 2024 में ये बॉलीवुड जोड़ियां बनेंगी Parents DDLJ की ‘सिमरन’ के शानदार Saree Looks