
Delhi Committee: दिल्ली विधानसभा के स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने लोक लेखा समिति, सरकारी उपक्रमों संबंधी समिति और प्राक्कलन समिति के सदस्यों का नाम बताया।
Delhi Committee On Public Accounts: दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने वित्तीय वर्ष 2025–2026 के लिए वित्तीय समितियों के सदस्यों की घोषणा की। लोक लेखा समिति में पूर्व मुख्यमंत्री और कालकाजी से विधायक आतिशी हैं।
लोक लेखा समिति का सबसे बड़ा लक्ष्य सरकारी राजस्व और व्यय का लेखा-परीक्षण करना है।
लोक लेखा समिति (Public Accounts Committee)
1. अजय महावर
2. अरविंदर सिंह लवली
3. आतिशी
4. कैलाश गहलोत
5. कुलदीप कुमार
6. राज कुमार चौहान
7. सतीश उपाध्याय
8. शिखा रॉय
9. विरेन्द्र सिंह कादियान
सरकारी उपक्रमों संबंधी समिति (Committee on Govt. Undertakings)
1. अहिर दीपक चौधरी
2. डॉ. अजय दत्त
3. डॉ. अनिल गोयल
4. गजेन्द्र दराल
5. कुलदीप सोलंकी
6. प्रेम चौहान
7. राज करन खत्री
8. संजीव झा
9. तिलक राम गुप्ता
प्राक्कलन समिति (committee on Estimaber)
1. गजेंद्र सिंह यादव
2. हरीश खुराना
3. इमरान हुसैन
4. कुलवंत राणा
5. पूनम शर्मा
6. संदीप सहरावत
7. संजय गोयल
8. सोम दत्त
9. विशेष रवि
आम आदमी पार्टी (AAP) ने हाल ही में दिल्ली विधानसभा चुनाव में पराजय झेली। बीजेपी ने 70 सीटों में से 48 पर जीत हासिल की, जबकि आप ने 22 पर जीत हासिल की। इसके बाद रेखा गुप्ता ने सरकार बनाई।
इसके बाद से ही आम आदमी पार्टी ने नई सरकार पर लगातार निशाना साधना शुरू किया है। हाल ही में आप विधायक कुलदीप कुमार ने कहा कि केजरीवाल सरकार के दस वर्षों के कार्यकाल में 24 घंटे बिजली मिलती थी, जबकि बीजेपी सरकार में एक महीने में लंबे-लंबे बिजली कट लगने लगे। हमने विधानसभा स्पीकर से इस पर चर्चा करने की माँग की, लेकिन उन्होंने मना कर दिया।
आप विधायक संजीव झा ने कहा कि आज पूरी दिल्ली में पावर कट लगने लगे हैं। बीजेपी जनरेटर और इन्वर्टर युग को वापस लाना चाहती है।
वहीं बीजेपी लगातार कैग रिपोर्ट का हवाला देकर पूर्ववर्ती आप सरकार को निशाने पर ले रही है।