राज्यउत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रचा इतिहास: उत्तर प्रदेश में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री पद पर रहने का रिकॉर्ड बनाया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए राज्य के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री पद पर रहने वाले नेता बने। पढ़ें उनका राजनैतिक सफर और उपलब्धियाँ।

Yogi Adityanath CM Record: उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक नया अध्याय जुड़ गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित करते हुए राज्य के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री पद पर रहने वाले नेता बनने का गौरव प्राप्त किया है। उन्होंने यह उपलब्धि 19 मार्च 2017 को मुख्यमंत्री बनने के बाद लगातार 8 साल 4 महीने और 10 दिन का कार्यकाल पूरा कर हासिल की है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तोड़ा 70 साल पुराना रिकॉर्ड

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस उपलब्धि के साथ पंडित गोविंद बल्लभ पंत का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिनका कार्यकाल (स्वतंत्रता पूर्व सहित) कुल 8 साल 127 दिन रहा था। योगी आदित्यनाथ का यह निरंतर नेतृत्व प्रदेश की राजनीति में एक स्थायित्व और सशक्त शासन का प्रतीक बन गया है।

लगातार दो बार पूर्ण बहुमत की सरकार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ न सिर्फ यूपी के पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने लगातार दो बार पूर्ण बहुमत की सरकार चलाई है, बल्कि वे पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने पूर्ण कार्यकाल पूरा करने के बाद लगातार दूसरी बार पद ग्रहण किया। 2022 के विधानसभा चुनावों में भी भाजपा ने उनके नेतृत्व में जोरदार जीत दर्ज की थी।

महंत से मुख्यमंत्री तक का सफर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का राजनीतिक सफर प्रेरणादायक रहा है। राजनीति में आने से पहले वे गोरखनाथ मठ के महंत थे। उन्होंने 1998 में मात्र 26 वर्ष की उम्र में गोरखपुर लोकसभा सीट से जीत दर्ज की और देश के सबसे युवा सांसदों में शामिल हुए।

also read:- योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी बढ़ाई, उत्तर प्रदेश में कृषि…

वे गोरखपुर से लगातार 5 बार सांसद रहे और भाजपा के प्रभावशाली हिंदुत्ववादी चेहरों में गिने जाते हैं। मुख्यमंत्री बनने के बाद, उन्होंने प्रदेश में कानून व्यवस्था, बुनियादी ढांचा विकास, महिला सुरक्षा और धार्मिक पर्यटन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं।

अगला विधानसभा चुनाव 2027 में

उत्तर प्रदेश का अगला विधानसभा चुनाव 2027 में प्रस्तावित है। मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 22 मई 2027 को समाप्त होगा। अगर योगी आदित्यनाथ तब तक मुख्यमंत्री बने रहते हैं, तो वे राज्य के सबसे दीर्घकालिक मुख्यमंत्री के रूप में राष्ट्रीय स्तर पर भी इतिहास रच सकते हैं।

For More English News: http://newz24india.in

Related Articles

Back to top button