ट्रेंडिंगविज्ञान-टेक्नॉलॉजी

Windows 10 का सपोर्ट 14 अक्टूबर 2025 के बाद खत्म, जानिए फ्री में कैसे बचाएं अपना कंप्यूटर

Windows 10 का सपोर्ट 14 अक्टूबर 2025 से बंद हो रहा है। जानिए कैसे माइक्रोसॉफ्ट के फ्री और पेड ऑप्शन्स से आप अपने कंप्यूटर को सुरक्षित रख सकते हैं। ESU प्रोग्राम और अपडेट्स की पूरी जानकारी यहां पढ़ें।

माइक्रोसॉफ्ट 14 अक्टूबर 2025 से Windows 10 का आधिकारिक सपोर्ट बंद करने जा रहा है। इसका मतलब है कि इसके बाद Windows 10 के लिए नए फीचर्स, बग फिक्स या टेक्निकल सपोर्ट नहीं मिलेगा। लेकिन अगर आप अभी Windows 11 पर अपग्रेड नहीं करना चाहते हैं तो आपके पास अपने सिस्टम को सुरक्षित रखने के लिए कुछ विकल्प मौजूद हैं, जिनमें से दो बिल्कुल फ्री हैं।

Windows 10 सपोर्ट खत्म होने का मतलब क्या है?

सपोर्ट खत्म होने के बाद Windows 10 को कोई अपडेट नहीं मिलेगा जिससे आपका सिस्टम हैकर्स और साइबर अटैक्स के प्रति असुरक्षित हो सकता है। ऐसे में माइक्रोसॉफ्ट ने Extended Security Updates (ESU) प्रोग्राम पेश किया है, जो Windows 10 यूजर्स को सिक्योरिटी अपडेट्स देता रहेगा।

Extended Security Updates (ESU) प्रोग्राम क्या है?

ESU उन यूजर्स के लिए है जो सपोर्ट खत्म होने के बाद भी Windows 10 का इस्तेमाल जारी रखना चाहते हैं। इसमें केवल सुरक्षा से जुड़े अपडेट्स मिलेंगे, लेकिन नए फीचर्स या बग फिक्स नहीं मिलेंगे। शुरुआत में Microsoft इसका शुल्क $30 प्रति वर्ष लेने वाला था, लेकिन अब दो फ्री ऑप्शन भी उपलब्ध हैं।

Windows 10 पर ESU पाने के तीन तरीके

Microsoft Rewards Points से

अगर आपके पास 1,000 Microsoft Rewards पॉइंट्स हैं, तो आप उन्हें ESU पाने के लिए रिडीम कर सकते हैं। Bing ऐप इस्तेमाल करने पर आपको आसानी से पॉइंट्स मिल जाते हैं।

Windows Backup को OneDrive से Sync करके

आप अपने Windows Backup को Microsoft OneDrive के साथ सिंक करके भी ESU पा सकते हैं। ध्यान रखें कि OneDrive में फ्री स्टोरेज 5GB तक ही मिलता है, ज्यादा स्टोरेज के लिए आपको पेड प्लान लेना होगा।

also read:- Motorola Edge 60 Neo: वायरलेस चार्जिंग और दमदार वॉटरप्रूफ…

पेड ऑप्शन: $30 प्रति वर्ष

अगर आप चाहें तो $30 सालाना देकर भी ESU के लिए सब्सक्राइब कर सकते हैं। यह ऑप्शन अब सभी Windows 10 (22H2) यूजर्स के लिए उपलब्ध है। इसे Settings या नोटिफिकेशन से आसानी से एक्टिवेट किया जा सकता है।

Windows 11 क्यों नहीं करें अपग्रेड?

Windows 11 की हार्डवेयर रिक्वायरमेंट्स बहुत ज्यादा हैं, इसलिए कई पुराने कंप्यूटर Windows 11 सपोर्ट नहीं करते। कुछ लोग वर्कअराउंड के जरिए इसे इंस्टॉल करते हैं, लेकिन माइक्रोसॉफ्ट इसे आधिकारिक तौर पर सपोर्ट नहीं करता।

Microsoft 365 और Office Apps का क्या होगा?

Windows 10 यूजर्स अगले तीन साल तक Microsoft 365 ऐप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन सपोर्ट खत्म होने के बाद सिर्फ सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे, कोई नया फीचर नहीं।

आपके लिए क्या बेहतर रहेगा?

अगर आपका कंप्यूटर Windows 11 सपोर्ट नहीं करता और नया डिवाइस खरीदना नहीं चाहते तो ESU प्रोग्राम से जुड़े रहना सबसे सुरक्षित विकल्प है। फ्री ऑप्शन चुनकर आप पैसे बचा सकते हैं, लेकिन ध्यान रखें कि आपको सिर्फ सिक्योरिटी अपडेट्स ही मिलेंगे।

For More English News: http://newz24india.in

Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x

Related Articles

Back to top button