आंखों में जैंथेलास्मा दिखें, तो समझ जाएं शरीर में बढ़ रहा है कोलेस्ट्रॉल का स्तर – जानें कारण, लक्षण और बचाव के उपाय
आंखों में जैंथेलास्मा, ब्लर विजन या आर्कस सेनिलिस जैसे लक्षण दिखें तो सावधान हो जाएं, ये हाई कोलेस्ट्रॉल का संकेत हो सकते हैं। जानें कोलेस्ट्रॉल के खतरे, लक्षण और बचाव के आसान उपाय।
आंखों में जैंथेलास्मा: आज की भाग-दौड़ भरी जिंदगी में अनहेल्दी डाइट और खराब लाइफस्टाइल की वजह से कई बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। इनमें से एक गंभीर समस्या है हाई कोलेस्ट्रॉल। कई बार यह समस्या शरीर में छुपी रहती है और समय रहते इसकी पहचान न होने पर यह दिल की गंभीर बीमारियों का कारण बन जाती है। क्या आप जानते हैं कि आंखों में भी कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने के संकेत मिल सकते हैं? आइए जानते हैं उन लक्षणों के बारे में जो आपकी आंखों में नजर आ सकते हैं और बताएं कि कैसे हाई कोलेस्ट्रॉल से बचा जा सकता है।
आंखों में जैंथेलास्मा के लक्षण
जब शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर अधिक होता है, तो इसकी शुरुआत आंखों में जैंथेलास्मा से हो सकती है। यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें आपकी पलकों के आस-पास पीले रंग के धब्बे या उभार नजर आने लगते हैं। यह आंखों के किनारों पर छोटे-छोटे पीले घावों जैसा दिखता है। विशेषज्ञों के अनुसार, जैंथेलास्मा को अनदेखा करना सही नहीं क्योंकि यह उच्च कोलेस्ट्रॉल का स्पष्ट संकेत हो सकता है।
ब्लर विजन और आर्कस सेनिलिस भी हो सकते हैं संकेत
अगर आपकी दृष्टि धुंधली होने लगी है या आपको ब्लर विजन की समस्या हो रही है, तो इसे भी गंभीरता से लेना चाहिए। हाई कोलेस्ट्रॉल से आंखों की रक्त वाहिकाओं पर असर पड़ता है, जिससे विजन प्रभावित हो सकता है। इसके अलावा, आंखों के आइरिस के चारों ओर सफेद या नीली रंग की रिंग बनना, जिसे आर्कस सेनिलिस कहा जाता है, भी कोलेस्ट्रॉल की समस्या का लक्षण हो सकता है।
also read:- दिल्ली में डेंगू के 277 नए केस दर्ज, जानिए डेंगू के लक्षण…
हाई कोलेस्ट्रॉल का खतरा
कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ना केवल आंखों तक सीमित नहीं रहता, यह हृदय रोग, स्ट्रोक और अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। इसलिए इसे हल्के में लेना सही नहीं। समय-समय पर कोलेस्ट्रॉल की जांच कराना जरूरी है। इसके लिए लिपिड प्रोफाइल टेस्ट (Lipid Profile Test) करवाई जा सकती है जो आपके रक्त में कोलेस्ट्रॉल के स्तर का सही पता लगाती है।
कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने के लिए करें ये उपाय
-
संतुलित आहार लें, जिसमें फल, सब्जियां, साबुत अनाज और ओमेगा-3 फैटी एसिड शामिल हों।
-
तला-भुना, जंक फूड और उच्च कोलेस्ट्रॉल वाले पदार्थों से बचें।
-
नियमित रूप से व्यायाम करें, जैसे चलना, दौड़ना या योग।
-
धूम्रपान और शराब से परहेज करें।
-
डॉक्टर की सलाह के अनुसार दवाइयों का सेवन करें यदि कोलेस्ट्रॉल ज्यादा हो।
For More English News: http://newz24india.in



