https://support.google.com/news/publisher-center/answer/13060993
स्वास्थ्य

कीवी खाने के फायदे और रोजाना कितनी मात्रा में लें? जानिए पूरी जानकारी

कीवी में विटामिन सी, फाइबर और पोटैशियम भरपूर मात्रा में होते हैं। जानें कीवी खाने के फायदे, कब और कितनी मात्रा में खाना चाहिए ताकि आपकी सेहत बनी रहे मजबूत और तंदुरुस्त।

कीवी, विटामिन सी और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर एक बेहद पौष्टिक फल है, जो आपकी सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचा सकता है। इस फल में फाइबर, पोटैशियम, विटामिन ई, फोलिक एसिड और पॉलीफेनॉल्स भी अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। कीवी का स्वाद खट्टा-मीठा होता है और इसे छिलके के साथ या बिना छिले दोनों तरह से खाया जा सकता है। आइए जानते हैं कीवी खाने के स्वास्थ्य लाभ और रोजाना इसे कितनी मात्रा में खाना चाहिए।

कीवी के प्रमुख फायदे

आंखों की रोशनी बढ़ाए: कीवी में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो आपकी आंखों की रोशनी को तेज करने में मदद करते हैं। नियमित सेवन से धुंधलेपन जैसी समस्या कम हो सकती है।

इम्यूनिटी बढ़ाए: विटामिन सी की भरपूर मात्रा की वजह से कीवी आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) को मजबूत बनाता है, जिससे आप बीमारियों से बच सकते हैं।

also read:- एल्युमिनियम के बर्तन इस्तेमाल करने से हो सकते हैं गंभीर…

दिल के लिए फायदेमंद: इसमें मौजूद फाइबर और पोटैशियम हार्ट हेल्थ के लिए बहुत अच्छे होते हैं। ये बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं और धमनियों को स्वस्थ बनाए रखते हैं।

कब्ज दूर करे: कीवी में प्राकृतिक फाइबर होता है जो पाचन तंत्र को दुरुस्त करता है और कब्ज की समस्या से राहत दिलाता है। रोजाना 2-3 कीवी खाने से कब्ज जैसी समस्या काफी हद तक कम हो सकती है।

वजन कम करने में मददगार: कम कैलोरी और हाई फाइबर की वजह से कीवी वजन कम करने वालों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है।

रोजाना कितनी कीवी खाएं?

एक दिन में 1 से 2 कीवी खाना सुरक्षित और लाभकारी माना जाता है। इसे आप सुबह के समय 10 से 12 बजे के बीच खाना बेहतर होता है। हालांकि, खाली पेट खट्टे फल खाने से कुछ लोगों को एसिडिटी हो सकती है, इसलिए अगर आपको गैस या एसिडिटी की समस्या है तो नाश्ते के बाद कीवी लें।

For More English News: http://newz24india.in

Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x

Related Articles

Back to top button