जापान के इंडिया क्लब में CM Mohan Yadav ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 77वीं पुण्यतिथि पर गुरूवार को कोबे (जापान) के इंडिया क्लब में CM Mohan Yadav ने गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्पाजंलि अर्पित की।
CM Mohan Yadav ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की उल्लेखनीय प्रगति को रेखांकित किया। वे मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जापानियों द्वारा मध्यप्रदेश में निवेश और सुदृढ़ औद्योगिक व्यवस्था में जताई गई गहरी रुचि का उल्लेख किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गांधी जी ने अपना पूरा जीवन भारत को समर्पित किया था। बापू का जीवन दर्शन सेवा, अहिंसा और प्रेम पर आधारित था। सत्य को हमेशा सर्वोपरि रखा। गांधीजी के जीवन दर्शन और विचार भारत सहित पूरी दुनिया को प्रेरणा देते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बापू ने भारतीयों का सम्मान बढ़ाया और अफ्रीका से भारत तक एक आदर्श जीवन जिया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि महात्मा गांधी ने अहिंसा का रास्ता चुना और आजादी के लिए अंग्रेजों के साथ संघर्ष किया था। उनका कहना था कि महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन ने सही कहा था कि दुनिया आश्चर्यचकित हो जाएगी कि एक दुबला-पतला व्यक्ति का मनोबल हिमालय की चट्टान से भी ज्यादा था। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पूज्य बापू का जीवन हर समय हमें प्रेरणा देगा। उन्होंने अहिंसा और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। हम उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें सम्मानपूर्वक स्मरण कर रहे हैं।