OPPO Reno 14 और Reno 14 Pro भारत में 3 जुलाई को होंगे लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत

OPPO Reno 14 और Reno 14 Pro भारत में 3 जुलाई को लॉन्च होंगे। जानें इन स्मार्टफोन्स के मुख्य फीचर्स जैसे MediaTek Dimensity 8450 चिपसेट, 1.5K OLED डिस्प्ले, 50MP कैमरा, और बड़ी बैटरी।
OPPO अपनी नई Reno 14 सीरीज को 3 जुलाई, 2025 को भारत में लॉन्च करने जा रही है। इस नई सीरीज में Reno 14 और Reno 14 Pro दो स्मार्टफोन शामिल होंगे, जो पिछले Reno 13 सीरीज की जगह लेंगे। खास बात यह है कि Reno 14 Pro भारत का पहला स्मार्टफोन होगा जिसमें मीडियाटेक Dimensity 8450 चिपसेट मिलेगा।
OPPO Reno 14 सीरीज की मुख्य खासियतें
-
डिस्प्ले: Reno 14 Pro में 6.83-इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले होगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 1200 निट्स ब्राइटनेस और 93.6% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो के साथ आएगा। Reno 14 में 6.59-इंच का डिस्प्ले होगा, 120Hz रिफ्रेश रेट और 93.4% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो मिलेगा।
-
प्रोसेसर: OPPO Reno 14 Pro में MediaTek Dimensity 8450 चिपसेट मिलेगा, जो बेहतर ग्राफिक्स के लिए Mali-G720 GPU के साथ आता है। यह चिपसेट तेज और पावर इफिशियंट है। Reno 14 में चीन में Dimensity 8350 चिपसेट है, भारत में कौन सा प्रोसेसर होगा, अभी स्पष्ट नहीं।
-
कैमरा: दोनों फोन में 50MP के प्राइमरी कैमरा सेंसर होंगे। Reno 14 में सेकेंडरी कैमरा 3.5x टेलीफोटो और 8MP अल्ट्रा वाइड एंगल होगा। Reno 14 Pro में अल्ट्रा वाइड एंगल भी 50MP का होगा। फ्रंट कैमरा दोनों में 50MP का है।
-
बैटरी: Reno 14 में 6000mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग मिलेगी, जबकि Reno 14 Pro में बड़ी 6200mAh बैटरी होगी।
-
डिजाइन: Reno 14 Pro का पर्ल व्हाइट वेरिएंट OPPO Velvet Glass तकनीक से बना है, और इसका फ्रेम एयरोस्पेस-ग्रेड एल्यूमिनियम का होगा।
OPPO Reno 14: लॉन्च और बिक्री
OPPO Reno 14 और Reno 14 Pro की लॉन्चिंग 3 जुलाई को होगी। ये स्मार्टफोन Flipkart, OPPO ई-स्टोर और ऑफलाइन स्टोर पर उपलब्ध होंगे।
संभावित कीमत
Reno 14 Pro की अनुमानित कीमत लगभग ₹54,999 बताई जा रही है। पिछले Reno 13 सीरीज की शुरुआत ₹37,999 से हुई थी, इसलिए उम्मीद है कि Reno 14 की कीमत भी इसी रेंज में हो सकती है।