पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर पंजाबी गायक राजवीर जवंदा का आज निधन हो गया।
पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर पंजाबी गायक राजवीर जवंदा का आज निधन हो गया। उनके असामयिक निधन से पूरे पंजाब में शोक की लहर दौड़ गई है। फैंस से लेकर नेता तक, हर कोई इस खबर से स्तब्ध है।
पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने राजवीर जवंदा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा, “प्रसिद्ध पंजाबी गायक राजवीर जवंदा के निधन की खबर सुनकर बेहद दुखी हूं। उनके गीतों और मीठी आवाज ने लाखों दिलों को छुआ। वह अब हमारे बीच नहीं रहे, लेकिन उनकी कला और संगीत हमें हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।”

also read:- तरनतारन उपचुनाव के लिए अमन अरोड़ा, भुल्लर ने AAP कार्यालय…
हरजोत बैंस ने यह भी लिखा कि राजवीर जवंदा बीते दिनों हिमाचल प्रदेश के बद्दी क्षेत्र में एक सड़क हादसे का शिकार हो गए थे। इसके बाद से ही उनका इलाज फोर्टिस अस्पताल में चल रहा था, लेकिन आज उन्होंने अंतिम सांस ली। शिक्षा मंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए कहा, “गुरु साहिब दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार तथा प्रशंसकों को यह गहरा दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।”
राजवीर जवंदा ने अपने करियर में कई सुपरहिट पंजाबी गाने गाए, जो आज भी युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय हैं। उनकी गायकी में पंजाबी मिट्टी की खुशबू और लोकसंस्कृति की झलक मिलती थी। उनके निधन से पंजाबी संगीत जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।
For English News: http://newz24india.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x



