https://support.google.com/news/publisher-center/answer/13060993
मनोरंजनट्रेंडिंग

बी सरोजा देवी का निधन: साउथ सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री बी सरोजा देवी का 87 वर्ष की उम्र में निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

बी सरोजा देवी का निधन: “दक्षिण भारतीय सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री बी सरोजा देवी का 87 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। जानिए उनके फिल्मी सफर, उपलब्धियों और हिंदी-साउथ इंडस्ट्री में योगदान के बारे में।”

बी सरोजा देवी का निधन: भारतीय सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री और दक्षिण भारत की फिल्म इंडस्ट्री की शान बी. सरोजा देवी ने 87 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। लंबे समय से बीमार चल रहीं सरोजा देवी के निधन की खबर से फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। उन्होंने अपने 70 साल के शानदार करियर में भारतीय सिनेमा को एक अमूल्य विरासत दी।

बी सरोजा देवी ने फिल्मी सफर की शुरुआत 17 साल की उम्र में की

बी सरोजा देवी ने महज 17 साल की उम्र में साल 1955 में कन्नड़ फिल्म महाकवि कालिदास से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी फिल्मों में एक के बाद एक सुपरहिट फ़िल्में दीं। उन्होंने अपने करियर में 200 से अधिक फिल्मों में काम किया।

सम्मान और उपलब्धियां

बी. सरोजा देवी को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए पद्मश्री और पद्म भूषण जैसे प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था। उन्होंने 1955 से 1984 तक 29 वर्षों तक बतौर मुख्य अभिनेत्री 161 फिल्मों में अभिनय कर रिकॉर्ड कायम किया था, जो आज भी एक मिसाल है।

also read:- बिग बॉस फेम कशिश कपूर के घर से 7 लाख की चोरी, वीडियो में…

हिंदी सिनेमा में भी बनाया खास मुकाम

बी सरोजा देवी ने दक्षिण भारत के साथ-साथ हिंदी सिनेमा में भी अपनी पहचान बनाई। उन्होंने महान अभिनेता दिलीप कुमार के साथ फिल्म पैग़ाम में मुख्य भूमिका निभाई थी। इसके अलावा वे प्यार किया तो डरना क्या, बेटी बेटे, ससुराल जैसी कई हिट हिंदी फिल्मों में नजर आईं।

अलविदा सिनेमा की शान

बी. सरोजा देवी का जाना भारतीय सिनेमा के एक युग का अंत है। उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं के चलते उनका निधन हुआ। उनके जाने से भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में एक खालीपन आ गया है जिसे भर पाना मुश्किल होगा।

For More English News: http://newz24india.in

Related Articles

Back to top button