CM Dhami 4 Years: पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री के रूप में 4 साल पूरे: उत्तराखंड में मिलीं बड़ी उपलब्धियां

CM Dhami 4 Years: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने 4 साल के कार्यकाल में समान नागरिक संहिता, रोजगार सृजन, धार्मिक पर्यटन और भ्रष्टाचार विरोधी क़ानूनों सहित कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कीं। पढ़ें पूरी रिपोर्ट…
CM Dhami 4 Years: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री के पद पर चार वर्ष पूरे कर लिए हैं। 2021 में पहली बार मुख्यमंत्री बने धामी ने इस मौके पर जनता को धन्यवाद दिया और अपने कार्यकाल की उल्लेखनीय उपलब्धियों का ब्यौरा प्रस्तुत किया। पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के ऐसे विरले मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने 25 साल के इतिहास में 4 साल का कार्यकाल पूरा किया है, इससे पहले यह कीर्तिमान नारायण दत्त तिवारी के नाम था।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियां: CM Dhami 4 Years
-
समान नागरिक संहिता एवं सख्त कानून लागू करना
धामी सरकार ने समान नागरिक संहिता, कड़ी नक़ल विरोधी कानून, धर्मांतरण विरोधी क़ानून और दंगारोधी क़ानून लागू कर सुशासन को मजबूत किया है। -
भूमि संरक्षण और अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई
लैंड जिहाद, लव जिहाद, अवैध मदरसा व अतिक्रमण के खिलाफ सख़्त कार्रवाई करते हुए भू-क़ानून लागू कर देवभूमि की रक्षा की है। -
सतत विकास के लक्ष्यों में अग्रणी राज्य
उत्तराखंड ने सतत विकास लक्ष्यों (SDG Index) में देश में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। -
कनेक्टिविटी में सुधार
इकोलॉजी, इकॉनमी और टेक्नोलॉजी के समन्वय से सड़क, रेल और रोपवे निर्माण में नए रिकॉर्ड बनाए गए हैं। -
जनता की सेवा में हेल्पलाइन और ऐप
1905 सीएम हेल्पलाइन और 1064 विजिलेंस ऐप के माध्यम से जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान किया गया। -
भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस
भ्रष्टाचारियों के खिलाफ सख़्त कार्रवाई करते हुए कई दोषियों को सलाखों के पीछे भेजा गया। -
युवाओं और महिलाओं को रोजगार
4 वर्षों में 23,000 से अधिक सरकारी नौकरियां दी गईं। महिलाओं को 30% क्षैतिज आरक्षण प्रदान कर सशक्त भागीदारी सुनिश्चित की गई। प्रदेश की बेरोज़गारी दर राष्ट्रीय औसत से कम हो गई है। -
धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन का विकास
चारधाम यात्रा, कांवड़ यात्रा और धार्मिक पर्यटन में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने, होम स्टे योजना, छात्रवृत्ति योजनाएँ और खेल सुविधाओं को मजबूत किया गया। -
किसान, सैनिक और स्वास्थ्य कल्याण
कृषि विकास, सैनिक कल्याण और स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण सुधार और विकास कार्य हुए हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी का जनता के प्रति आभार
CM Dhami 4 Years: मुख्यमंत्री धामी ने जनता को उनके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद कहा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड के विकास को नई ऊँचाइयों पर पहुंचाने का संकल्प दोहराया।
For More English News: http://newz24india.in