Bakrid 2025: बकरीद का दिन कब है? डेट को लेकर यहां कन्फूयजन दूर करें

Bakrid 2025: इस्लाम में बकरीद या ईद-उल-अजहा का पर्व बहुत पाक माना जाता है। इस्लामिक कैलेंडर (Islamic Calendar) के अनुसार, यह उत्साहपूर्वक हर साल जुल हिज्जा के दसवें दिन मनाया जाता है। Bakrid 2025 कब मनाया जाएगा?
बकरीद, जिसे ईद उल-अजहा या ईद अल-अधा भी कहते हैं यह इस्लाम धर्म में एक प्रमुख पर्व है। हर साल, दुनिया भर के मुस्लिम समुदाय यह त्योहार उत्साहपूर्वक मनाता है। इस्लामिक कैलेंडर (Islamic Calendar) के अनुसार, यह जुल हिज्जा के दसवें दिन पड़ता है।
इसकी तारीख हर साल बदलती रहती है, जिससे कई बार लोगों में इसकी सही तारीख को लेकर कन्फूयजन बनी रहती है, तो आइए यहां इसकी (Bakrid 2025) तारीख को लेकर कन्फूयजन दूर करते हैं।
बकरीद कब है?
इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, इस वर्ष बकरीद (बकरा ईद) 6 या 7 जून, 2025 को मनाया जाएगा। यह तारीख, हालांकि, पूरी तरह से चांद दिखने के बाद ही आधिकारिक रूप से निर्धारित की जाती है। इसलिए पुष्टि के लिए चांद देखना होगा।
बकरीद क्यों मनाई जाती है?
बकरीद पैगंबर इब्राहिम की अल्लाह के प्रति निरंतर वफादारी का स्मरण दिलाता है। इब्राहिम को अल्लाह ने अपनी सबसे प्यारी चीज की कुर्बानी देने की आज्ञा दी थी। इब्राहिम ने अल्लाह के हुक्म को मानते हुए अपने बेटे की कुर्बानी देने का फैसला किया।
वह ऐसा करने वाले थे, लेकिन अल्लाह ने उन्हें रोका और एक बकरे को कुर्बानी दी गई। इसके बाद कुर्बानी की परंपरा शुरू हुई, जो हर साल ईद उल अजहा पर की जाती है।
बकरीद का धार्मिक महत्व
बकरीद सिर्फ कुर्बानी का त्योहार नहीं है; यह त्याग, बलिदान और अल्लाह को समर्पण का प्रतीक है। मुसलमान इस दिन सुबह की नमाज अदा करके जानवरों की कुर्बानी करते हैं। कुर्बानी का मांस तीन भागों में बांटा जाता है: एक गरीबों और असहाय लोगों के लिए, दूसरा मित्रों और रिश्तेदारों के लिए, और तीसरा अपने परिवार के लिए। यह त्योहार आपसी भाईचारे, प्रेम की भावना को बढ़ावा देता है।