Onam 2025: ओणम कब मनाया जाएगा? जानिए तारीख, महत्व और खास परंपराएं
Onam 2025 कब मनाया जाएगा? जानिए ओणम की तारीख, पौराणिक महत्व, पारंपरिक रस्में और 10 दिवसीय त्योहार की खास बातें। इस साल ओणम 5 सितंबर को मनाया जाएगा।
Onam 2025 Date in Hindi: ओणम, केरल समेत दक्षिण भारत में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाने वाला एक प्रमुख पर्व है। यह 10 दिवसीय त्योहार न केवल सांस्कृतिक उत्सव है, बल्कि यह मलयाली लोगों की आस्था, परंपरा और इतिहास से भी जुड़ा हुआ है। हर साल की तरह इस वर्ष भी ओणम का पर्व बेहद धूमधाम से मनाया जाएगा। जानिए Onam 2025 की तारीख, महत्व और इससे जुड़ी खास बातें।
ओणम 2025 की तारीख | Onam 2025 Kab Hai?
मलयालम कैलेंडर के अनुसार, ओणम पर्व चिंगम महीने में मनाया जाता है, जब थिरुवोणम नक्षत्र प्रभावी होता है। इस बार थिरुवोणम नक्षत्र की शुरुआत 4 सितंबर 2025 को रात 11:44 बजे हो रही है और इसका समापन 5 सितंबर 2025 को रात 11:38 बजे होगा।
इस आधार पर Onam 2025 की मुख्य तिथि शुक्रवार, 5 सितंबर को मनाई जाएगी। यही दिन “थिरुवोनम” कहलाता है, जिसे पूरे उत्सव का सबसे महत्वपूर्ण दिन माना जाता है।
ओणम पर्व की शुरुआत कैसे होती है?
ओणम की शुरुआत ‘अथम’ नामक पहले दिन से होती है, और यह त्योहार कुल 10 दिनों तक चलता है। इन दस दिनों के नाम इस प्रकार हैं:
- अथम
- चिथिरा
- चोडी
- विशाखम
- अनिजम
- थ्रिकेटा
- मूलम
- पूरादम
- उथ्रादम
- थिरुवोनम (मुख्य दिन)
हर दिन का विशेष महत्व होता है और लोग घरों को सजाकर, पारंपरिक भोजन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए पर्व को मनाते हैं।
ओणम का पौराणिक महत्व | Significance of Onam
ओणम पर्व का संबंध राजा महाबली और भगवान विष्णु के वामन अवतार से जुड़ा हुआ है। मान्यता है कि प्राचीन काल में राजा महाबली एक धर्मात्मा और प्रजावत्सल शासक थे, जिन्होंने अपनी नीतियों से स्वर्गलोक तक के देवताओं को प्रभावित कर दिया था।
also read:- Chandra Grahan 2025: 7 सितंबर को उज्जैन के महाकालेश्वर…
इससे भयभीत होकर देवताओं ने भगवान विष्णु से सहायता मांगी, जिन्होंने वामन अवतार लेकर महाबली से तीन पग भूमि मांगी और फिर पूरे ब्रह्मांड को नाप लिया। इसके बाद राजा महाबली को पाताल लोक भेजा गया, लेकिन उन्हें साल में एक बार धरती पर आकर अपनी प्रजा से मिलने की अनुमति दी गई।
ओणम उसी आगमन की स्मृति में मनाया जाता है। माना जाता है कि ओणम के दिन राजा महाबली अपनी प्रजा का हाल जानने आते हैं।
ओणम कैसे मनाया जाता है? | Onam Celebrations
- ओणम पर केरल में विशेष सजावट, परंपरागत भोजन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इस दौरान लोग:
- घरों के बाहर पूक्कलम (फूलों की रंगोली) बनाते हैं।
- पारंपरिक सफेद और सुनहरे बॉर्डर वाली केरली परिधान पहनते हैं।
- सद्या नामक विशेष भोज तैयार किया जाता है, जो केले के पत्तों पर परोसा जाता है।
- वल्लमकली (नौका दौड़), पुलिक्कली (बाघ नृत्य), कथकली, और अन्य लोक नृत्य व संगीत कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।
Also Read:- Purnima Shradh 2025: पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण, तो पितरों…
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x



