Pradosh Vrat 2025: इस दिन फरवरी का आखिरी प्रदोष व्रत है; जानें क्या करें और क्या नहीं करें।

Pradosh Vrat 2025: फरवरी महीने का आखिरी प्रदोष का व्रत मंगलवार के दिन रखा जाएगा। । इस प्रदोष व्रत पर कुछ करने से भगवान शिव नाराज़ हो सकते हैं और आपकी आर्थिक भी प्रभावित हो सकती है।
Pradosh Vrat 2025: फरवरी माह का आखिरी प्रदोष व्रत इस दिन: फरवरी महीने का आखिरी प्रदोष का व्रत मंगलवार के पड़ रहा है। भौम प्रदोष व्रत भगवान शिव को समर्पित है। इस दिन शिव की पूजा करने से संतान सुख मिलता है। भौम प्रदोष करते समय कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं कि भौम प्रदोष व्रत के दिन क्या करना शुभ या अशुभ है-
इस दिन जानें क्या करें और क्या नहीं करें।
क्या करना है: भौम प्रदोष पर शिव परिवार की पूजा-अर्चना करने का विधान है। इस दिन व्रत रखने से संतान सुख मिल सकता है। आप भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए शिवलिंग को जलाभिषेक या रुद्राभिषेक कर सकते हैं।
इस दिन क्या नहीं करना चाहिए?
तामसिक खाना- फरवरी के आखिरी प्रदोष व्रत के दिन मास आदि का भोजन करना वर्जित है। इस दिन तामसिक भोजन का सेवन करने से भगवान शिव नराज हो सकते हैं।
टूटा चावल- फरवरी के अंतिम प्रदोष व्रत के दिन शिवलिंग पर टूटे हुए चावल नहीं चढ़ाना चाहिए। मान्यता है कि इस दिन पूजा में सिर्फ धुले हुए अक्षत के दाने इस्तमल करने चाहिए।
काले कपड़े- धर्मशास्त्र कहते हैं कि किसी भी शुभ अवसर या पूजा-पाठ के दौरान काले रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए। फरवरी के अंतिम प्रदोष व्रत पर काले रंग के कपड़े पहनने से बचें। इस दिन सफेद, हरा या पीला कपड़ा पहनना भगवान शिव की कृपा पाने के लिए बहुत शुभ होगा।
तुलसी की पत्तियां: तुलसी की पत्तियां भगवान शिव को नहीं चढ़ानी चाहिए। तुलसी जी को मां लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है।