
Red Alert in Punjab
Red Alert: पंजाब सरकार पराली जलाने वालों पर कार्रवाई कर रही है। प्रदेश के स्पेशल डीजीपी अर्पित शुक्ला ने सुप्रीम कोर्ट की पराली के खिलाफ अब सभी जिलों में रेल अलर्ट जारी किया है। डीजीपी शुक्ला ने कहा कि सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए यह निर्णय लिया है। डीजीपी ने कहा कि पराली जलाने के मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
डीजीपी गौरव यादव ने विशेष डीजीपी अर्पित शुक्ला को पराली जलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की निगरानी के लिए पुलिस नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। डीजीपी अर्पित शुक्ला ने प्रदेश के सभी सीपी-एसएसपी को निर्देश दिए हैं कि किसानों और नागरिकों को पराली जलाने के दुष्प्रभावों की जानकारी दी जाए। इसके अलावा, उन्हें बताया जाए कि पराली जलाना कानून के खिलाफ है। ऐसा करने वालों के खिलाफ कानून लागू होगा।
पंजाब में 1500 पराली जलाने के मामले सामने आए, संगरूर में सबसे ज्यादा CASE
होशियारपुर और एसबीएस नगर में की समीक्षा
Red Alert: डीजीपी अर्पित शुक्ला ने होशियारपुर और एसबीएस नगर जिलों में पराली जलाने के मामलों की जांच की। इस दौरान, उन्होंने जिलों के डीएसपी और एसएचओ को कहा कि वे लोगों को पराली जलाने के बुरे प्रभावों की जानकारी दें। साथ ही गांव के सरपंचों और किसान नेताओं से बातचीत करें।
पराली जलाने के मामलों ने बढ़ाई चिंता
Red Alert: सरकार भी पराली जलाने के मामलों में बढ़ोतरी से चिंतित है। पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने राज्य निकायों को सावधान रहने को कहा है। डीजीपी ने कानून के आदेश के बाद 8 और 9 नवंबर को प्रदेश में पराली जलाने वाले 245 किसानों पर एफआईआर दर्ज की।
फेसबुक और ट्विटर पर हमसे जुड़ें और अपडेट प्राप्त करें:
facebook-https://www.facebook.com/newz24india
twitter-https://twitter.com/newz24indiaoffc