राज्यहरियाणा

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नवरात्र के मौके पर प्रदेशवासियों को दी बड़ी सौगात, 117 करोड़ रुपये की 557 परियोजनाओं का उद्घाटन

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नवरात्र के पहले दिन 117 करोड़ रुपये की 557 परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इसमें महिला सांस्कृतिक केंद्र, योग शालाएं, सड़कें और स्ट्रीट लाइट शामिल हैं।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शरद नवरात्र के पहले दिन प्रदेशवासियों को नवरात्र व महाराजा अग्रसेन जयंती की बधाई देते हुए 117 करोड़ रुपये की लागत से 557 विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने 72 महिला सांस्कृतिक केंद्र, 90 इनडोर जिम, 69 योग एवं व्यायामशालाएं, मुख्यमंत्री किसान खेत सड़क योजना के तहत 101 सड़कें और 225 गांवों में फिरनी पर स्ट्रीट लाइट्स का लोकार्पण किया।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान और आठवें पोषण माह के तहत महिला स्वास्थ्य शिविर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत सोनीपत जिले के दीन बंधू छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (DCRUST), मुरथल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

also read: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने धर्मपत्नी संग माता मनसा…

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि यह उद्घाटन केवल परियोजनाओं का नहीं बल्कि हरियाणा के विकास के प्रति सरकार के संकल्प की पुष्टि है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक कुल 203 महिला सांस्कृतिक केंद्र स्थापित किए जा चुके हैं, जो महिलाओं को अपनी प्रतिभा और कला का प्रदर्शन करने का मंच प्रदान करते हैं। सैनी ने कहा कि उनकी सरकार ने पिछले 11 वर्षों में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए विशेष प्रयास किए हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेश के 695 गांवों में स्ट्रीट लाइट लगाई जा चुकी हैं और 588 ग्राम पंचायतों की कच्ची फिरनियों को 237.64 करोड़ रुपये की लागत से पक्का किया गया है। मुख्यमंत्री ने ग्रामीण विकास और महिला सशक्तिकरण को सरकार की प्राथमिकता बताया और कहा कि प्रदेश को विकास के नए शिखर पर पहुंचाने का संकल्प जारी रहेगा।

For More English News: http://newz24india.in

Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x

Related Articles

Back to top button