सेब में लौंग लगाकर खाने से दूर होंगे माइग्रेन के अटैक, सांस फूलने की समस्या भी खत्म: डॉक्टर से जानिए सही तरीका
सेब में लौंग लगाकर खाने से माइग्रेन के अटैक और सांस फूलने की समस्या दूर होती है। डॉक्टर सुभाष गोयल से जानिए इसका आसान तरीका।
सेब में लौंग लगाकर खाने से माइग्रेन के अटैक दूर: माइग्रेन का तेज सिरदर्द और सांस फूलने जैसी समस्याओं से बहुत से लोग परेशान हैं। ऐसे में एक आसान और प्राकृतिक उपाय से आप इन परेशानियों से निजात पा सकते हैं। डॉक्टर सुभाष गोयल ने बताया है कि सेब में लौंग लगाकर खाने से माइग्रेन के अटैक और सांस फूलने की समस्या दूर हो सकती है। आइए जानते हैं इस घरेलू नुस्खे के बारे में और सेब-लौंग खाने के लाभ।
सेब में लौंग लगाकर खाने का तरीका
डाइटिशियन और फिटनेस कोच सुरभी गुप्ता के पोडकास्ट में डॉक्टर सुभाष गोयल ने बताया कि माइग्रेन, पेट की समस्याओं और सांस फूलने जैसी दिक्कतों से राहत पाने के लिए यह घरेलू नुस्खा बेहद फायदेमंद है।
-
सबसे पहले एक ताज़ा सेब लें और उसे अच्छी तरह धो लें।
-
अब टूथपिक की मदद से सेब में 5 छोटे-छोटे छेद करें।
-
इन छेदों में लौंग की फूल वाली साइड से अंदर तक डाल दें।
-
इसे रातभर ऐसे ही रखने के बाद सुबह लौंग निकाल दें।
-
सेब को बिना काटे चबाकर खाएं।
इस तरीके से सेब को 15 दिनों तक नियमित खाने से माइग्रेन, सांस फूलना और सामान्य सिरदर्द जैसी समस्याएं काफी हद तक कम हो जाएंगी।
also read:- अमेरिका में स्क्रूवर्म वायरस का मामला आया सामने, जानिए यह…
सेब खाने के फायदे
-
रोजाना एक सेब खाने से हार्ट हेल्थ बेहतर होती है और पाचन क्रिया मजबूत होती है।
-
सेब लिवर की सूजन और फैटी लिवर से बचाव करता है।
-
किडनी की कार्यक्षमता में सुधार और दिमाग को अल्जाइमर जैसी बीमारियों से बचाने में मददगार है।
-
विटामिन सी, विटामिन ए, एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर से भरपूर होने के कारण ग्लोइंग स्किन और स्वस्थ दांत पाने में सहायक है।
लौंग के लाभ
-
लौंग में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो ओरल हेल्थ सुधारते हैं और दांत के दर्द को कम करते हैं।
-
पेट की गैस, सूजन, अपच जैसी समस्याओं को ठीक करता है।
-
इसमें मौजूद यूजेनॉल और फ्लेवोनोइड तत्व शरीर में सूजन को कम करने में सहायक हैं।
-
खांसी, अस्थमा और ब्रोंकाइटिस जैसी श्वसन संबंधी समस्याओं में राहत प्रदान करता है।
-
लौंग ब्लड शुगर कंट्रोल करने में भी मदद करता है और इंसुलिन सेंसिटिविटी बढ़ाता है।
For More English News: http://newz24india.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x



