धर्म

खाटू श्याम जी जन्मोत्सव 2025: जानें किस भोग से पाएंगे हारे के सहारे का आशीर्वाद

जानें खाटू श्याम जी जन्मोत्सव 2025 का महत्व, किस भोग से मिलेगा हारे के सहारे का आशीर्वाद। कच्चा दूध, खीर, चूरमा, पंचमेवा और खोए के पेड़े के साथ शुभ पूजा।

आज कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है और इस दिन को खाटू श्याम जी के जन्मोत्सव के रूप में भी मनाया जा रहा है। माना जाता है कि इस दिन भगवान विष्णु चार महीने की योगनिद्रा से जागते हैं और भक्तों की मनोकामनाओं को पूर्ण करते हैं। इसी दिन विशेष भोग लगाकर बाबा खाटू श्याम जी को खुश किया जाता है।

खाटू श्याम जी को लगाएं ये विशेष भोग

1. कच्चा दूध: खाटू श्याम जी के जन्मोत्सव पर कच्चे गाय के दूध का भोग लगाना बेहद शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि खाटू की धरती पर सबसे पहले श्याम बाबा ने यही भोग स्वीकार किया था। दूध का भोग लगाने से घर में सुख-समृद्धि आती है और परिवार में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

2. खीर और चूरमा: द्वादशी और जन्मोत्सव के दिन खीर और चूरमा लगाना भी विशेष रूप से लाभकारी माना जाता है। यह भोग बाबा जी को बहुत प्रिय है और इसे अर्पित करने से भक्तों की इच्छाएं जल्दी पूरी होती हैं।

3. पंचमेवा: पंचमेवा का भोग भी खाटू श्याम जी को बहुत भाता है। यह लंबे समय तक खराब नहीं होता और इसे लगाने से घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है।

also read:- तुलसी विवाह 2025 कथा: जानिए क्यों भगवान विष्णु को देना पड़ा तुलसी से विवाह का वरदान

4. खोए के पेड़े: दूध से बनी मिठाइयां, विशेष रूप से खोए के पेड़े, श्याम बाबा के प्रिय भोगों में शामिल हैं। जन्मोत्सव पर इसे अर्पित करने से बाबा प्रसन्न होते हैं और भक्तों पर अपना आशीर्वाद देते हैं।

बाबा खाटू श्याम जी कौन हैं?

खाटू श्याम जी का संबंध महाभारत काल से है। वे भीम के पोते और घटोत्कच के पुत्र बर्बरीक थे। बर्बरीक में अपार शक्ति थी और भगवान श्रीकृष्ण ने उनसे उनका शीश दान में मांग लिया। इस दान से प्रसन्न होकर भगवान ने उन्हें वरदान दिया कि कलयुग में उनकी पूजा होगी। आज भी उनके दर्शन मात्र से भक्तों के सभी कष्ट दूर होते हैं।

विशेष महत्व

खाटू श्याम जी के जन्मोत्सव पर इन भोगों को अर्पित करने से घर में सुख-शांति आती है और भक्तों को बाबा का आशीर्वाद प्राप्त होता है। भक्त इस दिन व्रत रखते हैं और पूजा-अर्चना करके हारे के सहारे का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x

Related Articles

Back to top button