मनोरंजनट्रेंडिंग

Bigg Boss 18: रजत ने नेशनल टीवी पर यामिनी और कशिश को  मारा धक्का, लोगों ने एक्शन की मांग की

Bigg Boss 18 का एक वीडियो रिलीज़ हुआ है। इस वीडियो में एक टास्क होता दिख रहा है। इस टास्क में दौड़ के सबसे पहले पहुंचना था। इस दौरान रजत के बगल में यामिनी मल्होत्रा और कशिश कपूर और चाहत पांडे होती हैं।

Bigg Boss 18 के घर में उत्कृष्ट मनोरंजन देखने को मिल रहा है। शो में हर कोई खुद को सुरक्षित रखने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। दोस्ती कब दुश्मनी में बदल जाए ये इस वक्त बिग बॉस के घर में साफ देखने को मिल रही है। एडिन रोज, यामिनी मल्होत्रा और अदिति मिस्त्री ने हाल ही में घर में ट्विस्ट लाया है। इनके आने से घर का वातावरण पूरी तरह से बदल गया है। इसी बीच, एक नया वीडियो रिलीज़ हुआ है। इस वीडियो में घर की रजत दलाल टास्क जीतने के लिए यामिनी को धक्का देते नजर आ रहे हैं।

रजत ने टास्क में दिया यामिनी को धक्का

बिग बॉस 18 का एक वीडियो रिलीज़ हुआ है। इस वीडियो में एक टास्क होता दिख रहा है। इस टास्क में दौड़ के सबसे पहले पहुंचना था। यामिनी मल्होत्रा, कशिश कपूर और चाहत पांडे इस दौरान रजत के बगल में होते हैं। पहले पहुंचने और जीत को लेकर रजत, यामिनी और कशिश को धक्का देते हुए आगे निकल गए। तब यामिनी रजत का नाम लेकर उन पर चिल्लाती नजर आईं। तुमने धक्का क्यों दिया, वह पूछती है। मैंने ऐसा नहीं किया, वह कहते हैं। जबकि कैमरे में स्पष्ट रूप से दिखाई देता है कि रजत ने धक्का मारा है।

लोगों ने रजत की हरकत पर किया ट्रोल

रजत का ये वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। कई यूजर ने तो रजत की हरकत पर उन्हें जमकर खरी खोटी सुनाई है। एक यूजर ने लिखा, ‘ये बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।’ एक दूसरा लिखता है, ‘रजत रियल में लूजर है।’ वहीं, कई लोगों ने कलर्स चैनल को टैग कर रजत पर एक्शन लेने की बात कही है।’ अब देखना ये है कि क्या रजत पर इसको लेकर सलमान खान एक्शन लेंगे या नहीं।

Related Articles

Back to top button