मनोरंजन

सोनू निगम के अलावा बाॅलीवुड के ये फेमस सिंगर डुएट करते हैं अकेले

बाॅलीवुड के इन फैमस सिंगर का जादू पूरी तरह से फैला हुआ है। इनके गाने हर किसी के गानों में गुनगुनाते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि इनमें से कुछ ऐसे भी सिंगर हैं जिन्हें डुएट की जरूरत नहीं पड़ती। यानि किसी और मेल या फीमेल सिंगर साथी की। जी हां, दरअसल हमारे बाॅलीवुड इंडस्ट्री में कुछ ऐसे फंकार हैं जो मेल और फीमेल दोनों ही लोगों की आवाज में गीत गाते हैं। आज इस लिस्ट में पढ़िए भारत के उन  फेमस सिंगर्स का नाम जो फीमेल और मेल दोनों ही आवाजों में गाना गाकर मशहूर हुए।

सोनू निगम
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है सोनू निगम का। शायद ही ऐसा कोई संगीत प्रेमी भारतीय होगा, जिसे सोनू निगम के बारे में पता न हो। सोनू निगम 90 के दशक से अपनी मधुर आवाज का जादू बिखरते आ रहे हैं। सोनू निगम ने हिन्दी के अलावा कई अन्य भारतीय भाषाओं में जैसे बंगाली, भोजपुरी, तेलुगु आदि में भी गाना गाया है। वहीं, आपको यह जानकर हैरानी होगी कि सोनू फीमेल वॉयस में भी शानदार गाते हैं। अपनी इस विलक्षण प्रतिभा का प्रदर्शन वो कई बार बड़े मंचों पर कर चुके हैं।

साईराम अय्यर
साईराम अय्यर जो पुरुष की आवाज के साथ-साथ फीमेल वॉयस में बहुत ही मधुर गाते हैं। उनके फीमेल वॉयस वाले वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। साईराम स्वर कोकिला लता मंगेशकर व आशा भोशले की आवाज से काफी ज़्यादा प्रभावित रहे हैं।

रानी कोहिनूर
रानी कोहिनूर का असली नाम सुशांत दिवगीकर है। वो एक गायक, मॉडल, साइकोलॉजिस्ट और एक मोटिवेशनल स्पीकर भी हैं। सुशांत दिवगीकर महिला और पुरुष दोनों की आवाज में बेहतरीन गा सकते हैं। अपनी फीमेल वॉयस की वजह से वो रानी कोहिनूर के नाम से जाने जाते हैं। वो सा रे गा मा पा 2018 का भी हिस्सा रह चुके हैं। इन्हें बिग बाॅस सीजन 8 में देखा गया था।

जेली केई तामिन
जेली केई भी एक फेमस भारतीय सिंगर हैं, जो अरुणाचल प्रदेश से संबंध रखते हैं। उन्होंने अपनी विलक्षण प्रतिभा का जादू इंडियन आइयल सीजन 9 में बिखेरा था, जिनकी दोनों आवाजे सुनकर जजेस काफी शौक हुए थे।

लक्ष्मी जयन
लक्ष्मी जयन एक लोकप्रिय भारतीय सिंगर हैं, जो अपनी फीमेल वॉयस के साथ-साथ पुरुष की आवाज में भी बेहतरीन गा सकती हैं। वो मुख्य रूप से मलयालम म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हैं और इंडियन आइडल सीजन 10 का हिस्सा भी रह चुकी हैं।

साक्षी हरेंद्रन
मेल-फीमेल वॉयस में गाने वालों की सूची में एक नाम साक्षी हरेंद्रम का भी शामिल है। वो एक ट्रांसजेंडर हैं और तमिल-मलयालम में गाती हैं। सीगिंग स्टार नाम के रियलिटी शो से उन्हें लोकप्रियता हासिल हुई थी।

 

Related Articles

Back to top button
Share This
आपको चाहिए नेचुरल ग्लो तो सुबह उठकर जरुर करें ये काम गर्मियों में रहना है कंफर्टेबल और दिखना है स्टाइलिश तो ऐसी साड़ियों को करें कैरी ये है भारत के सबसे अमीर यूट्यूबर्स, 1 दिन में करते हैं लाखों रुपए की कमाई ट्रेडिशनल आउटफिट में भी दिखना है स्टाइलिश तो नरगिस फाखरी से लें फैशन की टिप्स Cannes 2024 में अपने किलर लुक से कियारा आडवाणी ने सारी हसीनाओं को किया फेल
आपको चाहिए नेचुरल ग्लो तो सुबह उठकर जरुर करें ये काम गर्मियों में रहना है कंफर्टेबल और दिखना है स्टाइलिश तो ऐसी साड़ियों को करें कैरी ये है भारत के सबसे अमीर यूट्यूबर्स, 1 दिन में करते हैं लाखों रुपए की कमाई ट्रेडिशनल आउटफिट में भी दिखना है स्टाइलिश तो नरगिस फाखरी से लें फैशन की टिप्स Cannes 2024 में अपने किलर लुक से कियारा आडवाणी ने सारी हसीनाओं को किया फेल