CM Mohan Yadav का पाकिस्तान पर बड़ा बयान; ‘पीएम मोदी ने उनकी हालत खराब कर दी है’

CM Mohan Yadav ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय सेना को पूरी छूट देकर पाकिस्तान की हालत खराब कर दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने हमारी सैन्य क्षमता को दिखाकर दुनिया को हैरान कर दिया।
CM Mohan Yadav on India Pakistan Conflict: भारत-पाकिस्तान तनाव को लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हाल ही में एक महत्वपूर्ण बयान दिया। शनिवार (11 मई) को सीएम मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडियन आर्मी को पूरी छूट देकर पाकिस्तान की हालत खराब कर दी है। भारतीय सेना ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के सभी आतंकी कैंपों को ध्वस्त कर रही है।
CM Mohan Yadav ने इंदौर में रोजगार मेला में कहा कि मोदी सरकार ने देश के दुश्मनों को जवाब देने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। जब मोदी सरकार आई, तो लोग पूछते थे राफेल पर इतने पैसे क्यों खर्च किए जा रहे है? जब दुश्मनों ने सरहद पार से हमला किया और हमारी सेना राफेल सहित नवीन मिलिट्री टेक्नोलॉजी से सज्जित थी, तो इसका जवाब मिला। भारत की सेना ने पाकिस्तान के आतंकवादी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया और हमारा बदला पूरा किया।
“पहले की सरकार में दुश्मन को जवाब नहीं दिया जाता था।”
इंदौर में CM Mohan Yadav ने कहा कि यह बदलते समय का भारत है। आज भारत को देखकर दुनिया हैरान है। एक समय था जब हमारे सैनिकों का सिर दुश्मन ने काट दिया और सरकार कुछ नहीं करती थी। मौजूदा सरकार का दुश्मन भी ऐसा साहस नहीं कर सकता। मोदी सरकार ने बड़े और जल्दी फैसले लेकर देश को बचाया है।
एमपी के CM Mohan Yadav ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की सैन्य क्षमता ने दुनिया में भारत की इज्जत बढ़ा दी। वह पहले ही कह चुके हैं कि हम पहले छेड़ते नहीं और बाद में छोड़ते नहीं हैं. सीएम ने इस बात पर जोर दिया कि मुश्किल समय में पूरा देश एकसाथ खड़ा है और राज्य सरकार ने सुरक्षा टाइट कर दी है।