New Virus Found In Bat: चीन में पाए गए कोरोना से भी खतरनाक 20 वायरस, फल और पानी से लोगों में फैल सकते हैं।

New Virus Found In Bat After Covid: COVID-19 के बाद चीन में एक बार फिर संकट की आहट सुनाई दे रही है। वैज्ञानिकों ने बीस से अधिक घातक वायरस का पता लगाया है। इंसानों में फैलने पर बड़ी तबाही मच सकती है।
New Virus Found In Bat After Covid: कोविड-19 ने दुनियाभर में जो तबाही मचाई है उसे शायद ही कोई भूल पाएगा जब भी दुनिया में खतरनाक महामारी की चर्चा होती है, कोरोना का नाम शायद सबसे पहले आता है। चीन से शुरू हुए कोविड-19 ने करोड़ों लोगों को मार डाला और अभी भी चल रहा है। कोरोना महामारी के बीच, चीन के वैज्ञानिकों ने अब इससे कहीं अधिक घातक 20 वायरस का पता लगाया है। जिसके बारे में सोचकर ही इंसान को डर लगने लगा है।
ये खोज भयानक है क्योंकि 2019 में चीन के वुहान शहर में भी कोविड-19 का पहला मामला सामने आया था। वुहान वायरस रिसर्च सेंटर ने बताया कि चमगादड़ ने कोरोना वायरस फैलाया था। ये नए 22 वायरस अब सिर्फ चमगादड़ों में पाए गए हैं।
चमगादड़ों में पाए जाने वाले 20 घातक वायरस| New Virus Found In Bat After Covid
चीन में शोधकर्ताओं ने चमगादड़ों में 20 वायरस पाए हैं। इंसानों और पशुओं में भी ये वायरस फैल सकते हैं। 2017 से 2021 के बीच, यूनान प्रांत में करीब 142 चमगादड़ों की किडनी में ऊतकों से 22 खतरनाक वायरस पाए गए। जिनमें से दो वायरस निपाह और हेंड्रा की तरह हैं। परीक्षण में क्लोसिएला युन्नानेंसिस नामक एक परजीवी और एक अनजान बैक्टीरिया भी मिले हैं।
ये वायरस लोगों में फैलकर तबाही मचा सकते हैं
ये वायरस लोगों में फैल सकते हैं, जो भारी नुकसान कर सकते हैं। ये वायरस चमगादड़ के मूत्र से फल और पानी में जा सकते हैं। ये वायरस लोगों और जानवरों को दूषित फल और पानी पीने से फैल सकते हैं। (New Virus Found In Bat After Covid)इंसानों में ये वायरस फैल सकते हैं, जो कोरोना जैसी सांस की गंभीर बीमारी और दिमाग में सूजन जैसी समस्याओं को जन्म दे सकते हैं। जो डिमाग को बहुत खराब कर सकते हैं।
हालांकि अभी तक शोधकर्ताओं ने किसी नई महामारी की पुष्टि नहीं की है, लेकिन इस खतरे को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। खासतौर से ऐसी स्थिति में जब कोरोना वायरस की तबाही पूरी दुनिया देख चुकी है।