धर्म

Vastu Tips: इन पांच चीजों को गिफ्ट में देना अशुभ, रिश्ते खराब हो सकते हैं

Vastu Tips: गिफ्ट में कुछ चीजों को देना वास्तु शास्त्र में अशुभ माना जाता है। आज हम इन्हीं चीजों के बारे में आपको बताएंगे।

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में कई ऐसे विषयों का उल्लेख है जो हमारे जीवन को सकारात्मक या नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकते हैं। ऐसे ही वास्तुशास्त्र ने बताया है कि उपहार में क्या नहीं देना चाहिए। वास्तु के अनुसार, इन चीजों को गिफ्ट में देने से रिश्ता बिगड़ सकता है या अलगाव भी हो सकता है। इसके अलावा, इन चीजों को देने से आर्थिक लाभ भी होता है। आइए इन बातों को जानें।

1. पर्स

वास्तुशास्त्र के अनुसार, किसी को पर्स उपहार कभी नहीं देना चाहिए। गिफ्ट देने से आपका पैसा कम हो सकता है। आप अपना पैसा पार्स में संचित करते हैं, इसलिए अगर आप किसी को पर्स या बटुआ देते हैं, तो आपका पैसा भी बेवजह खर्च हो सकता है।

2. काले रंग की चीजें

गिफ्ट में काले रंग की वस्तुएं भी नहीं दी जानी चाहिए। उपहार में काले वस्त्र, घड़ी और जूते-चप्पल देने से रिश्तों पर बुरा असर पड़ सकता है। इसलिए रिश्तों में मजबूती और सामंजस्य लाना चाहते हैं तो काले रंग की चीजों को गिफ्ट में देने से बचें।

3. मोती

आपकी खूबसूरती को मोती चार चांद देता है। लेकिन वास्तुशास्त्र के अनुसार मोती को गिफ्ट में देना अशुभ है। मोती को दुःख का प्रतीक माना जाता है, इसलिए इसे किसी को देने से आपके जीवन में नकारात्मकता आ सकती है। इससे आपकी दोस्ती भी बिगड़ सकती है।

4. रुमाल

रुमाल हर कोई अपने पास रखता है, लेकिन किसी को कभी रुमाल नहीं देना चाहिए। वास्तु के अनुसार, रुमाल गिफ्ट देने से भी रिश्ते खराब होते हैं।

5. परफ्यूम

परफ्यूम एक ऐसी चीज है जिसे अक्सर लोग अपने करीबियों को गिफ्ट में दे देते हैं। हालांकि वास्तु में परफ्यूम को गिफ्ट में देना शुभ नहीं माना जाता। इसकी वजह से आर्थिक तंगी का सामान आपको करना पड़ सकता है। परफ्यूम गिफ्ट देने से आपको शुक्र भी कमजोर होता है।

Related Articles

Back to top button