Vishwakarma Puja 2025 Kab Hai: जानिए इस साल विश्वकर्मा पूजा की सही तारीख और मुहूर्त
Vishwakarma Puja 2025 इस साल 17 सितंबर को मनाई जाएगी। जानिए विश्वकर्मा पूजा का सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा का महत्व। सफल करियर और समृद्धि के लिए यह त्योहार क्यों खास है।
Vishwakarma Puja 2025: विश्वकर्मा पूजा, जिसे विश्वकर्मा जयंती के नाम से भी जाना जाता है, हिंदू धर्म में एक महत्वपूर्ण त्योहार है। यह त्योहार भगवान विश्वकर्मा के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है, जिन्हें यान्त्रिकी, वास्तुकला विज्ञान और स्थापत्य वेद के रचयिता माना जाता है। यह Vishwakarma Puja 2025, 17 सितंबर को मनाई जाएगी।
Vishwakarma Puja 2025 कब है?
Vishwakarma Puja 2025 बुधवार, 17 सितंबर को मनाई जाएगी। इस दिन कन्या संक्रांति का मुहूर्त सुबह 1:55 बजे से शुरू होगा, जो पूजा के लिए शुभ माना जाता है। कुछ राज्यों में इस दिन सरकारी अवकाश भी घोषित किया जाता है, जिससे शिल्पकार, कारीगर और व्यवसायी विधि-विधान के साथ अपने औजारों और मशीनों की पूजा-अर्चना कर सकें।
also read:- Vishwakarma Puja 2025: श्राद्ध पक्ष में विश्वकर्मा पूजा,…
विश्वकर्मा पूजा का महत्व
भगवान विश्वकर्मा को हिंदू धर्म में स्थापत्य, यंत्र निर्माण और कला के देवता के रूप में पूजा जाता है। कहा जाता है कि उन्होंने भगवान ब्रह्मा की सहायता से सृष्टि की रचना में योगदान दिया था। शिल्पकार, कारीगर और उद्योगपति इस दिन अपने उपकरणों को स्वच्छ कर, उनकी पूजा करते हैं ताकि उनके कार्य में सफलता और समृद्धि प्राप्त हो।
विश्वकर्मा पूजा का यह त्योहार तकनीकी और औद्योगिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए विशेष महत्व रखता है। इसके अलावा, यह दिन नव निर्माण, नए प्रोजेक्ट या उपकरण की शुरुआत के लिए भी शुभ माना जाता है।
पूजा विधि और मुहूर्त
विश्वकर्मा पूजा के दिन भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा या तस्वीर के सामने साफ-सफाई कर, पुष्प, फल और दीपक अर्पित किए जाते हैं। साथ ही, यंत्रों, मशीनों और औजारों को सजाया जाता है और उनका पूजन किया जाता है। पूजा के बाद प्रसाद वितरण और सामूहिक भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया जाता है।
For More English News: http://newz24india.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x



