भारत

रक्षाबंधन 2025 पर फ्री बस सेवा महिलाओं के लिए इन राज्यों में, देखें पूरी लिस्ट और तारीखें

रक्षाबंधन 2025 पर कई राज्यों में महिलाओं को सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। देखें यूपी, राजस्थान, हरियाणा, एमपी, उत्तराखंड समेत किन-किन राज्यों में कितने दिन फ्री बस सेवा मिलेगी।

 रक्षाबंधन 2025 पर फ्री बस सेवा: रक्षाबंधन 2025 के शुभ अवसर पर देशभर की कई राज्य सरकारों ने महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। अब महिलाएं रक्षाबंधन पर सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश जैसे कई राज्यों में इस संबंध में आधिकारिक घोषणाएं हो चुकी हैं।

इस साल रक्षाबंधन 9 अगस्त (शनिवार) को मनाया जाएगा। त्योहार के मद्देनज़र कुछ राज्यों में एक दिन, तो कुछ में दो या तीन दिन तक बसों में महिलाओं के लिए यात्रा फ्री रखी गई है। जानिए किन राज्यों में महिलाओं को मिलेगा फ्री बस सेवा का लाभ।

उत्तर प्रदेश: 3 दिन मुफ्त यात्रा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की है कि 8 अगस्त सुबह 6 बजे से 10 अगस्त रात 12 बजे तक सभी राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) और नगर बस सेवा की बसों में महिलाएं मुफ्त में सफर कर सकेंगी। इस दौरान शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पर्याप्त बसें उपलब्ध रहेंगी।

हरियाणा: 2 दिन की फ्री सेवा

हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज के अनुसार, 8 अगस्त दोपहर 12 बजे से 9 अगस्त रात 12 बजे तक, महिलाएं और उनके 15 वर्ष तक के बच्चे हरियाणा रोडवेज की साधारण बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगे। यह सुविधा दिल्ली और चंडीगढ़ रूट पर भी मान्य होगी।

राजस्थान: 2 दिन फ्री सफर

राजस्थान सरकार ने रक्षाबंधन पर 9 और 10 अगस्त को राज्य परिवहन निगम की बसों में महिलाओं के लिए फ्री सफर की घोषणा की है। यह सुविधा केवल राज्य की सीमाओं के भीतर मान्य होगी।

चंडीगढ़: ट्राइसिटी में फ्री ट्रैवल

चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला (ट्राइसिटी) की महिलाओं को भी 9 अगस्त को फ्री बस सेवा मिलेगी। यह सुविधा CTU और CCBS द्वारा संचालित लोकल AC और Non-AC बसों में लागू होगी। हालांकि, यह लंबी दूरी की बसों पर लागू नहीं होगी।

उत्तराखंड: हर साल की तरह इस साल भी फ्री सेवा

उत्तराखंड में हर साल रक्षाबंधन पर महिलाओं और छोटे बच्चों के लिए फ्री बस सेवा दी जाती है। इस वर्ष भी यह परंपरा जारी रहेगी और राज्य परिवहन निगम की बसों में महिलाएं बिना टिकट यात्रा कर सकेंगी।

also read:- पीएम मोदी का बड़ा ऐलान: किसानों के हित में कोई समझौता…

मध्य प्रदेश: शहरों में फ्री ट्रैवल + कैश बोनस

भोपाल में सिटी लिंक लिमिटेड और इंदौर में नगर निगम की बसों में 9 अगस्त को महिलाओं के लिए सफर फ्री रहेगा। इसके अलावा, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लाड़ली बहनों के खातों में 1500 रुपए और रक्षाबंधन के 250 रुपये शगुन के रूप में भेजने की घोषणा की है। साथ ही 28 लाख बहनों को गैस सिलेंडर के लिए 43.90 करोड़ रुपए भी वितरित किए जाएंगे।

दिल्ली, कर्नाटक और पंजाब: पहले से लागू फ्री बस सेवा

दिल्ली, कर्नाटक और पंजाब में महिलाओं के लिए पहले से ही फ्री बस सेवा उपलब्ध है। रक्षाबंधन पर भी यह सुविधा यथावत जारी रहेगी।

  • दिल्ली में केवल दिल्ली निवासी महिलाएं डीटीसी बसों में फ्री यात्रा कर सकती हैं।

  • कर्नाटक और पंजाब में यह सुविधा सभी महिलाओं के लिए हर दिन लागू है।

For More English News: http://newz24india.in

Related Articles

Back to top button