सीएम भगवंत मान ने 2026 से पंजाब की महिलाओं को हर महीने ₹1100 देने की घोषणा की है। योजना के तहत 1 करोड़ से अधिक महिलाओं को लाभ मिलेगा।
पंजाब की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। सीएम भगवंत मान ने ऐलान किया है कि राज्य की 18 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को अगले साल 2026 से हर महीने ₹1100 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इस घोषणा के साथ ही आम आदमी पार्टी सरकार ने अपने 2022 के चुनावी वादों में से एक और वादा पूरा करने की दिशा में बड़ा कदम बढ़ाया है।
क्या है योजना का मकसद?
सीएम भगवंत मान ने एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस योजना को 2026 के बजट में शामिल किया जाएगा और इसके बाद से महिलाओं के खाते में हर महीने ₹1100 सीधे ट्रांसफर किए जाएंगे।
also read:- यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने मुख्यमंत्री के चढ़दीकला मिशन में…
कितनी महिलाओं को होगा लाभ?
पंजाब में 18 साल से अधिक उम्र की करीब 1 करोड़ महिलाएं हैं। इस योजना के लागू होने के बाद इन सभी महिलाओं को इसका सीधा लाभ मिलेगा। आम आदमी पार्टी ने 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता देने का वादा किया था, जिसे अब मूर्त रूप दिया जा रहा है।
पहले भी मिल चुकी हैं सुविधाएं
गौरतलब है कि पंजाब सरकार पहले ही महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दे रही है। अब ₹1100 प्रति माह की सहायता योजना शुरू होने के बाद यह महिलाओं के लिए एक और बड़ी राहत होगी।
सरकार की प्रतिबद्धता
सीएम भगवंत मान ने यह भी कहा कि “यह सिर्फ एक घोषणा नहीं, बल्कि महिलाओं से किया गया हमारा वादा है जिसे हर हाल में निभाया जाएगा। योजना पर गंभीरता से काम चल रहा है और इसे जल्द लागू किया जाएगा।”
For English News: http://newz24india.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x



