राज्यहरियाणा

हरियाणा मानसून सत्र: मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में मंत्री-विधायक साइकिल से विधानसभा पहुंचे, CET विवाद और काम रोको प्रस्ताव पर सत्र चर्चा

हरियाणा मानसून सत्र के तीसरे दिन मुख्यमंत्री नायब सैनी और मंत्री-विधायक साइकिल पर विधानसभा पहुंचेंगे। आज कांग्रेस के काम रोको प्रस्ताव पर चर्चा होगी, साथ ही CET परीक्षा विवाद और 1984 दंगों के पीड़ितों के लिए मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान भी शामिल है।

हरियाणा मानसून सत्र का आज तीसरा दिन है। आज सदन में कांग्रेस द्वारा पेश किए गए काम रोको प्रस्ताव पर चर्चा होगी। इस खास दिन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अपने सभी मंत्रियों और विधायकों के साथ साइकिल पर विधानसभा पहुंचेंगे, जो नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश भी देगा।

हरियाणा मानसून सत्र में साइकिल रैली का संदेश

26 अगस्त को सभी विधायक साइकिल पर विधानसभा आएंगे, जैसा कि 22 अगस्त को स्पीकर हरविंद्र कल्याण ने बताया था। इसका उद्देश्य नशे के खिलाफ संदेश देना है। मुख्यमंत्री नायब सैनी एमएलए हॉस्टल से साइकिल लेकर सीधे विधानसभा पहुंचेगे। मानसून सत्र 27 अगस्त तक चलेगा।

Also Read: हरियाणा कानून व्यवस्था: हरियाणा में 2024 में 7 गैंगस्टर ढेर, 47 मुठभेड़ में पकड़े गए 57 बदमाश, मुख्यमंत्री नायब सैनी ने विपक्ष पर किया कड़ा प्रहार

कांग्रेस का काम रोको प्रस्ताव और हंगामा

सत्र के पहले दिन कांग्रेस ने भिवानी की अध्यापिका मनीषा की संदिग्ध मौत और राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर काम रोको प्रस्ताव पेश किया था। प्रस्ताव पर जोरदार बहस और विरोध के कारण स्पीकर को कार्यवाही छह बार स्थगित करनी पड़ी और सर्वदलीय बैठक बुलानी पड़ी। बैठक में तय हुआ कि 26 अगस्त को इस प्रस्ताव पर चर्चा होगी।

सीईटी परीक्षा पर विधानसभा में हंगामा

सत्र के दूसरे दिन कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) परीक्षा के पेपर के स्तर और गड़बड़ी को लेकर कांग्रेस विधायक शीशपाल केहरवाला ने सवाल उठाए। इस पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि उन्होंने यूट्यूब पर परीक्षा की वीडियो देखी हैं और कहीं भी गड़बड़ी नहीं मिली। जल्द ही सुधार पोर्टल भी खुलने वाला है।

मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने विधानसभा में घोषणा की कि 1984 के सिख विरोधी दंगों में जान गंवाने वाले 121 परिवारों को हरियाणा सरकार प्राथमिकता के आधार पर नौकरी देगी, उनकी सहमति से।

For English News: http://newz24india.in

Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x

Related Articles

Back to top button