धर्म

Sawan 2025: सावन में घर के इन खास स्थानों पर जलाएं दीपक, बनाएं जीवन सुख-शांति से भरपूर

Sawan 2025: सावन के पवित्र महीने में घर के मुख्य द्वार, पूजा स्थल, ईशान कोण, बेलपत्र और शिव मंदिर में दीपक जलाएं। जानें कैसे ये स्थान आपके जीवन में सुख-शांति और समृद्धि लाते हैं।

Sawan 2025: सावन का पवित्र महीना हिंदू धर्म में भगवान शिव की पूजा और आराधना का सबसे शुभ समय माना जाता है। इस महीने 2025 में सावन 11 जुलाई से शुरू होगा। सावन में खास तौर पर दीपक जलाने की परंपरा है, जिससे न केवल शिव जी प्रसन्न होते हैं बल्कि घर में सुख-शांति और समृद्धि का वास होता है। आइए जानते हैं सावन में घर के किन-किन महत्वपूर्ण स्थानों पर दीपक जलाना चाहिए

Sawan Shivratri 2025: जुलाई महीने में सावन शिवरात्रि कब…

Sawan 2025: किन-किन महत्वपूर्ण स्थानों पर दीपक जलाना चाहिए

मुख्य द्वार पर दीपक जलाएं

सावन के दौरान खासकर सोमवार के दिन घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाना अत्यंत शुभ माना जाता है। इससे घर में आने वाली नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं और भगवान शिव की कृपा बनी रहती है। यह आपके परिवार की सुरक्षा और समृद्धि का प्रतीक होता है।

शिव परिवार की प्रतिमा या तस्वीर के सामने दीपक

घर के पूजा स्थल पर शिव परिवार की मूर्ति या तस्वीर रखें और सुबह-शाम वहां दीपक जलाएं। इससे पारिवारिक जीवन में खुशहाली और सौहार्द्र बढ़ता है। शिव जी की कृपा से घर में सदैव सुख-शांति बनी रहती है।

ईशान कोण में दीपक जलाएं

घर की उत्तर-पूर्व दिशा जिसे ईशान कोण कहा जाता है, देवी-देवताओं का निवास स्थान माना गया है। सावन में इस दिशा में दीपक जलाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और जीवन में शुभता आती है।

बेलपत्र के समक्ष दीपक

भगवान शिव को बेलपत्र अत्यंत प्रिय है। यदि आपके घर के आस-पास बेल का पेड़ है तो उसके पास दीपक जलाना शुभ माना जाता है। इससे शिव जी प्रसन्न होते हैं और आपके जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

शिव मंदिर में दीपक जलाएं

(Sawan 2025) सावन के सोमवार को शिव मंदिर जाकर दीपक जलाना अत्यंत शुभ होता है। यदि हर सोमवार मंदिर जाना संभव न हो तो कम से कम एक सोमवार मंदिर में दीपक जरूर जलाएं। इससे आपके सभी कष्ट दूर होते हैं और धन-धान्य की प्राप्ति होती है।

 For More English News: http://newz24india.in

Related Articles

Back to top button