ट्रेंडिंगमनोरंजन

करिश्मा कपूर के बच्चों को मिला मंधीरा कपूर का समर्थन, 30 हजार करोड़ की संपत्ति विवाद में बढ़ा तनाव

करिश्मा कपूर के बच्चों को संजय कपूर की बहन मंधीरा कपूर स्मिथ का समर्थन मिला है। 30 हजार करोड़ की संपत्ति विवाद को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में चल रही कानूनी लड़ाई निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है।

बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति और व्यवसायी संजय कपूर के निधन के बाद उनकी संपत्ति को लेकर विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। संजय कपूर की बहन मंधीरा कपूर स्मिथ ने अपने भतीजों, करिश्मा के बच्चों समायरा और कियान के पक्ष में समर्थन जताया है।

इस संपत्ति विवाद का केंद्रबिंदु लगभग 30,000 करोड़ रुपये की वसीयत और अन्य चल-अचल संपत्ति है, जिसकी कानूनी लड़ाई दिल्ली उच्च न्यायालय में जारी है। समायरा और कियान ने दावा किया है कि उनकी सौतेली मां प्रिया सचदेव कपूर ने पिता की वसीयत में हेरफेर की कोशिश की है।

मंधीरा कपूर ने जताया भरोसा, कहा- परिवार को मिलेगी सच्चाई

बातचीत में मंधीरा कपूर ने कहा, “मैं खुश हूं कि परिवार को अब सच पता चल सकेगा। मुझे भारत की न्याय व्यवस्था पर पूरा विश्वास है। उम्मीद है इससे पारदर्शिता और स्पष्टता आएगी।” उन्होंने आगे कहा, “मैं समायरा और कियान के साथ खड़ी हूं क्योंकि अगर उनके पिता ने उन्हें वसीयत में शामिल नहीं किया है, तो यह बात समझ से परे है।” मंधीरा की ये टिप्पणियां इस जटिल मामले में बच्चों के पक्ष को मजबूती देती हैं और कानूनी कार्यवाही की संवेदनशीलता को उजागर करती हैं।

also read:- सुनीता आहूजा का खुलासा: ‘पति पत्नी और पंगा’ शो में मचाया…

कोर्ट का निर्देश: प्रिया सचदेव को संपत्ति का खुलासा करना होगा

दिल्ली उच्च न्यायालय ने प्रिया कपूर को निर्देश दिया है कि वह 12 जून, 2025 तक संजय कपूर की सभी चल और अचल संपत्तियों की पूरी जानकारी कोर्ट में प्रस्तुत करें। हालांकि, प्रिया की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव नायर ने इस मामले का विरोध करते हुए दलील दी है कि यह विचारणीय नहीं है।

मामला अब लंबी कानूनी लड़ाई में बदल चुका है, जो मीडिया और जनता की नजरों में बना हुआ है।

संजय कपूर और करिश्मा कपूर का रिश्ता

करिश्मा कपूर और संजय कपूर की शादी 2003 में मुंबई में हुई थी। इस रिश्ते से दो बच्चे हुए समायरा और कियान। 2016 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद संजय ने 2017 में प्रिया सचदेव से दूसरी शादी की।

संजय कपूर का निधन 12 जून, 2025 को इंग्लैंड में एक पोलो मैच के दौरान दिल का दौरा पड़ने से हुआ, हालांकि घटनास्थल पर मधुमक्खी के काटने की भी खबरें सामने आई थीं, जो अभी तक पुष्टि के इंतजार में हैं।

For More English News: http://newz24india.in

Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x

Related Articles

Back to top button