राज्यहरियाणा

Haryana में बारिश के बाद हल्की ठंड, 21 अक्टूबर से मौसम फिर बदलेगा, AQI लेवल सुधरेगा

Haryana

Haryana में बारिश के बाद अब ठंड आ गई है। अब राज्य के कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि के बाद गुलाबी ठंड का आगमन हुआ है। वहीं बेमौसमी बारिश ने भी किसानों को नुकसान पहुँचाया है। धान की फसल कुछ स्थानों पर गिरने से किसानों को नुकसान हुआ है।फसल गिरने से पकावट और उत्पादन दोनों पर असर पड़ेगा। चना, सरसों और गेहूं की खेती अभी भी किसानों के लिए लाभदायक होगी।

अब Haryana में मौसम कैसा रहेगा?

मौसम विभाग ने कहा कि 21 अक्टूबर तक हरियाणा में मौसम खुश्क रहेगा। इस समय उत्तर-पश्चिमी हवा भी चलेगी। जिससे दिन और रात का तापमान घटेगा। 24 घंटे में रोहतक में सबसे अधिक 19 मिमी बारिश हुई। करनाल में 17 मिलीमीटर बारिश हुई, मेवात में 15.5 मिलीमीटर, हिसार में 14 मिलीमीटर और यमुनानगर में 15.5 मिलीमीटर बारिश हुई। इसके अलावा, पंचकूला के अलावा सभी जिलों में 10 एमएम से भी कम बारिश हुई है। दिन का तापमान भी घट गया है, सिवाय महेंद्रगढ़ जिले के।

21 अक्टूबर से फिर मौसम बदलेगा

मौसम विभाग मौसम 21 अक्टूबर से फिर बदलने वाला है। 21 अक्टूबर की रात को एक अतिरिक्त पश्चिमी विक्षोभ होगा। जो क्षेत्र पर दिखाई देगा। इसके प्रभाव से 21 से 23 अक्टूबर तक बादल रहेंगे। इसके साथ ही क्षेत्र में छोटे-छोटे बूंदाबादी की संभावना भी बढ़ी है।

बारिश के बाद Haryana में बारिश के बाद वायु प्रदूषण में भी सुधार हुआ है। बहादुरगढ़, फतेहाबाद और धारूहेड़ा को छोड़कर राज्य के सभी शहरों में AQI 200 से कम है।

फेसबुक और ट्विटर पर हमसे जुड़ें और अपडेट प्राप्त करें:

facebook-https://www.facebook.com/newz24india

twitter-https://twitter.com/newz24indiaoffc

Related Articles

Back to top button
Share This
रात में मुंह में रखकर सो जायें लौंग शरीर से जुड़ी हर बीमारी की हो जायेगी छुट्टी चाहिए माधुरी दीक्षित जैसी ग्लोइंग स्किन तो आज ही इस्तेमाल करना शुरु कर दें ये चीजे जानिए खुद को कैसे योगा से फिट रखती हैं तेजस्वी प्रकाश माधुरी दीक्षित के प्यार में ये एक्टर थे दीवाने लेकिन माधुरी ने थामा डॉक्टर नैने का हाथ जाना है डेट नाइट पर तो आलिया भट्ट के इस लुक को करें रिक्रिएट