हरियाणा में सम्पूर्णता अभियान सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को लक्ष्य प्राप्ति का निर्देश दिया और उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया।
हरियाणा निवास चंडीगढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय सम्पूर्णता अभियान सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का विजन देश के हर जिले और ब्लॉक में तेज व समावेशी विकास सुनिश्चित करना है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में वर्ष 2018 में आकांक्षी जिला एवं ब्लॉक कार्यक्रम की शुरुआत हुई थी। इस राज्य स्तरीय सम्पूर्णता अभियान के बाद आज मेवात में इसके सकारात्मक परिणाम मिल रहे हैं।
also read:- हरियाणा में जन्म और मृत्यु पंजीकरण के नियमों में बड़ा बदलाव
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिया कि नीति आयोग द्वारा हर वर्ष जो लक्ष्य इन जिलों के ब्लॉक के लिए दिया जाता है उस लक्ष्य को समय पर शत प्रतिशत हासिल करना है।
उन्होंने अच्छे कार्य के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई दी। साथ ही, आकांक्षी जिला एवं ब्लॉक कार्यक्रम के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले 26 अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।



