राज्यपंजाब

मुख्यमंत्री भगवंत मान का केंद्र पर बड़ा हमला, भाजपा लोकतंत्र को दबाने में लगी है

पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने BJP पर लोकतंत्र दबाने, अडानी को विदेश दौरे में लाभ पहुंचाने और गैंगस्टरों को संरक्षण देने का गंभीर आरोप लगाया।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र सरकार और भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि “लोकतंत्र की आवाज को कुचलने के लिए एफआईआर का दुरुपयोग किया जा रहा है।” चंडीगढ़ में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार “सच बोलने वालों को डराने और जेल भेजने की साजिश” कर रही है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेताओं — अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, और संजय सिंह को झूठे मामलों में फंसाकर जेल में डाल दिया गया है। उन्होंने कहा, “जो भी सवाल पूछता है, उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाती है। क्या लोकतंत्र में सवाल पूछना गुनाह है?”

विदेश नीति पर सवाल उठाना मेरा अधिकार: मान

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्राओं पर फिर से सवाल उठाए। उन्होंने कहा, “हर बार जब प्रधानमंत्री किसी देश की यात्रा पर जाते हैं, कुछ ही समय बाद वहाँ अडानी समूह का व्यापार पनपने लगता है। यह केवल संयोग नहीं है, इसके पीछे सच्चाई है।”

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आगे कहा, “अगर मोदी जी को यूक्रेन-रूस युद्ध में मध्यस्थता करने का समय है, तो पंजाब और हरियाणा के बीच पानी के मुद्दों को सुलझाने का समय क्यों नहीं?”

Also Read: https://newz24india.com/historic-resolution-against-the-deployment-of-cisf-in-the-punjab-assembly-cm-mann-targets-the-center/

गैंगस्टरों को संरक्षण देने का आरोप

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आरोप लगाया कि भाजपा शासित राज्यों में खतरनाक गैंगस्टरों को संरक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने पूछा, “गुजरात की जेलों में संगठित अपराधियों को विशेष सुविधा दी जाती है। क्या यह सुरक्षा और पारदर्शिता का दावा करने वाली सरकार के लिए शोभनीय है?”।

पंजाब में ऐतिहासिक दिन: 5 जनहित विधेयक पास

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब विधानसभा ने एक ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए आज पाँच अहम जनकल्याण विधेयकों को सर्वसम्मति से पारित किया। “ये विधेयक राज्य के विकास, पारदर्शिता और सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करेंगे। हमारी सरकार पंजाब की पुरानी शान को बहाल करने के लिए प्रतिबद्ध है।

For More English News: http://newz24india.in

Related Articles

Back to top button