मध्य प्रदेशराज्य

CM Mohan Yadav ने किया स्वदेश ज्योति समाचार पत्र का लोकार्पण

CM Mohan Yadav: लोकतंत्र और राष्ट्रवादी भावना का संरक्षण पत्रकारिता की अहम कड़ी

 CM Mohan Yadav ने कहा है कि देश में लोकतंत्र और राष्ट्रवादी भावना के संरक्षण के लिए पत्रकारिता अहम कड़ी है। इसी भावना से एक पत्रकार अपना संपूर्ण जीवन खपा देता है। लोकतंत्र के स्वस्थ वातावरण में सहमति और असमहति दोनों का अपना स्थान है और इस कार्य को वर्तमान समय में देश के कई समाचार पत्र समूह बड़ी खूबसूरती से अंजाम तक पहुंचा रहे हैं। ऐसी ही यात्रा स्वदेश समूह की रही है। CM Mohan Yadav ने अपेक्स बैंक समन्वय भवन में मंगलवार को दीप प्रज्वलित कर स्वदेश ज्योति समाचार पत्र के लोकार्पण समारोह का शुभारंभ किया। CM Mohan Yadav ने भोपाल से नए प्रकाशन दैनिक स्वदेश ज्योति के लोकार्पण पर समाचार पत्र समूह के अध्यक्ष और प्रधान संपादक श्री राजेंद्र शर्मा को शुभकामनाएं दीं।

स्वदेश ने पिछड़ों और वंचित वर्ग की आवाज बुलंद की| CM Mohan Yadav

 CM Mohan Yadav ने कहा कि आपातकाल के दौर में संघर्षों का सामना करते हुए स्वदेश समाचार पत्र ने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की। वर्तमान समय में प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथ न्यू मीडिया (डिजिटल मीडिया) भी राष्ट्र निर्माण में भूमिका निभा रहा है। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों से प्रेरणा लेकर स्वदेश समाचार पत्र ने हमेशा पिछड़ों और वंचित वर्ग की आवाज बुलंद करने का कार्य किया है। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री श्री चैतन्य कश्यप ने कहा कि स्वदेश समाचारपत्र ने प्रखर राष्ट्रवादी विचारों को जीवंत रखते हुए पत्रकारिता का एक आदर्श उदाहरण प्रस्तुत किया है।

स्वदेश ने नागरिकों के बीच राष्ट्र प्रथम की अलख जगाई

पूर्व राज्यपाल श्री कप्तान सिंह सोलंकी ने दैनिक स्वदेश ज्योति प्रबंधन को बधाई देते हुए कहा कि स्वदेश समाचार पत्र ने देश की आजादी के बाद राष्ट्र के पुनर्निमाण में अपनी महती भूमिका निभाई है। देश में धर्म, भाषा, जाति, जेंडर और अमीर-गरीब का बड़ा अंतर था। ऐसे समय में स्वदेश ने नागरिकों के बीच राष्ट्रवादी विचारों और राष्ट्र- प्रथम की भावना को सशक्त किया। पूर्व प्रधानमंत्री श्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी भी लंबे अरसे तक इस समाचार पत्र से जुड़े रहे। कार्यक्रम को वरिष्ठ सांसद श्री वीडी शर्मा एवं वरिष्ठ नेता श्री सुरेश पचौरी ने भी संबोधित किया एवं प्रबंधन को शुभकामनाएं दीं। वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रधान संपादक श्री राजेंद्र शर्मा ने समाचार पत्र की भावना और विकास यात्रा को समारोह में उपस्थित जनों के समक्ष रखा।

इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर, भोपाल की महापौर श्रीमती मालती राय, पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, श्री हितानंद शर्मा, श्री रघुनंदन शर्मा, स्वदेश ज्योति के प्रधान संपादक श्री राजेंद्र शर्मा, श्री अक्षत शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं पत्रकारगण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button