https://support.google.com/news/publisher-center/answer/13060993
राज्यपंजाब

पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजय अरोड़ा का बड़ा ऐलान: उद्योग जगत और NRIs से बाढ़ राहत के लिए विशेष अपील

पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजय अरोड़ा ने बाढ़ राहत के लिए उद्योग जगत और NRIs से विशेष अपील की है। उन्होंने खुद 50 लाख रुपए का योगदान दिया।

पंजाब में बाढ़ से हुए भारी नुकसान को लेकर कैबिनेट मंत्री संजय अरोड़ा ने गहरी चिंता व्यक्त की है। मंत्री ने खुद ‘रंगला पंजाब’ राहत फंड में 50 लाख रुपये का योगदान दिया है और साथ ही उद्योग जगत और एनआरआई समुदाय से भी बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए आर्थिक सहयोग की अपील की है।

संजय अरोड़ा ने बताया कि पंजाब सरकार ने बाढ़ के प्रभाव को कम करने और पुनर्निर्माण कार्यों के लिए 14 हजार करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है। उन्होंने कहा कि इस संकट की घड़ी में एनआरआई भाइयों और कारोबारियों का सहयोग बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा, “हम सभी को मिलकर ‘रंगला पंजाब’ को फिर से समृद्ध बनाना है और इसके लिए हमें आपका समर्थन चाहिए।”

also read: इंसानों के साथ-साथ पशुओं की भी सच्ची रक्षक! पंजाब सरकार…

मंत्री के अनुसार, लुधियाना के 13 बड़े कारोबारियों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को राहत फंड में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इसके अलावा मोंटे कार्लो ग्रुप, नाहरले, कमल ओसवाल, हैपी फोर्जिंग और सीगल इंडिया जैसे कई उद्योगों ने भी करोड़ों रुपये का दान दिया है। संजय अरोड़ा ने बाकी उद्योगपतियों से भी बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आने का आग्रह किया।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि उन्होंने अपने माता-पिता के नाम से स्थापित चैरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से 50 लाख रुपये का दान किया है। उन्होंने कहा कि इस मुश्किल समय में हर व्यक्ति का सहयोग पंजाब को पुनः समृद्ध बनाने में मदद करेगा।

संजय अरोड़ा ने एक बार फिर उद्योग जगत और एनआरआई समुदाय से अपील की कि वे ‘रंगला पंजाब’ राहत फंड में दान कर बाढ़ पीड़ितों के जीवन में राहत पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि यह समय एकजुट होने का है ताकि पंजाब फिर से अपनी पुरानी सुंदरता और समृद्धि हासिल कर सके।

For English News: http://newz24india.in

Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x

Related Articles

Back to top button