भारत

स्पेस से लौटे शुभांशु शुक्ला की पहली तस्वीरें आईं सामने, चेहरे पर दिखी गर्व और संतोष की मुस्कान

भारत के अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की स्पेस से वापसी के बाद पहली तस्वीरें सामने आईं। मुस्कुराते चेहरे के साथ ड्रैगन यान से निकले शुक्ला, अब 10 दिन आइसोलेशन में रहेंगे। जानें क्या कहा उन्होंने अंतरिक्ष से भारत को देखकर।

भारत के दूसरे अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष से वापसी के बाद उनकी पहली तस्वीरें सामने आ गई हैं। मुस्कुराते हुए चेहरे और आत्मविश्वास से भरे भाव के साथ वह ड्रैगन अंतरिक्ष यान से बाहर निकले। 18 दिन के ऐतिहासिक मिशन के बाद 15 जुलाई 2025 को वह टीम एक्सिओम-4 के साथ पृथ्वी पर लौटे।

22.5 घंटे की यात्रा के बाद सफल वापसी, 10 दिन आइसोलेशन में रहेंगे

अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर 18 दिन बिताने के बाद, सभी चारों अंतरिक्ष यात्री ड्रैगन यान से 22.5 घंटे की लंबी यात्रा तय कर सैन डिएगो (कैलिफोर्निया) में सुरक्षित उतरे। सबसे पहले कमांडर पैगी व्हिटसन, फिर मिशन पायलट शुभांशु शुक्ला बाहर आए। पृथ्वी पर लौटने के बाद अब टीम को 10 दिन तक आइसोलेशन में रहना होगा, इसके बाद ही वे सामान्य दिनचर्या में लौट सकेंगे।

Also Read: https://newz24india.com/shubhnshu-shuklas-safe-return-from-space-know-the-entire-process-and-dangers/

स्पेस से भारत कैसा दिखता है? शुभांशु ने बताया

अंतरिक्ष से लौटने से पहले शुभांशु शुक्ला ने विदाई समारोह के दौरान कहा,
“आज का भारत महत्वाकांक्षी है, निडर है, आत्मविश्वासी है और गर्व से भरा हुआ है। आज का भारत अब भी ‘सारे जहां से अच्छा’ दिखता है।” उन्होंने राकेश शर्मा को याद करते हुए यह भी कहा कि 41 साल पहले जो सपना देखा गया था, उसे आज हमने नई ऊँचाइयों पर पहुंचाया है।

भारत की वापसी अंतरिक्ष में, एक्सिओम-4 मिशन में अहम भूमिका

शुभांशु शुक्ला के साथ इस मिशन में पोलैंड और हंगरी के यात्री भी शामिल थे। यह मिशन इन तीनों देशों की अंतरिक्ष यात्रा में चार दशकों बाद वापसी का प्रतीक है। भारत के लिए यह मिशन गगनयान कार्यक्रम और अंतरराष्ट्रीय सहयोग की दिशा में एक मजबूत कदम माना जा रहा है।

For More English News: http://newz24india.in

Related Articles

Back to top button