दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने कालकाजी में जन सेवा केंद्र का उद्घाटन किया। विकास कार्यों, नारी शक्ति और 24×7 बाजारों पर की बड़ी घोषणाएं।
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने को कालकाजी में एक नए जन सेवा केंद्र का उद्घाटन करते हुए राजधानी के विकास को लेकर बड़ा बयान दिया है। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि बीते कुछ महीनों में दिल्ली का चेहरा बुनियादी ढांचे और जनसुविधाओं में हो रहे सुधारों के कारण तेजी से बदल रहा है।
राजधानी में तेजी से हो रहा है बुनियादी सुधार: सीएम रेखा गुप्ता
सीएम रेखा गुप्ता ने बताया कि सीवरेज सिस्टम, जल निकासी, सड़क निर्माण, जल आपूर्ति और प्रदूषण नियंत्रण जैसे अहम क्षेत्रों में सरकार ने उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने आश्वासन दिया कि दिल्ली सरकार विकास कार्यों के लिए बजट या संसाधनों की कोई कमी नहीं आने देगी।
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, “दिल्ली के हर नागरिक की छोटी से छोटी समस्या भी हमारे लिए महत्वपूर्ण है। चाहे वो गली की मरम्मत हो या नाली की सफाई, हमारी सरकार हर स्तर पर काम कर रही है।”
नारी शक्ति को समर्पित रहा आयोजन
इस अवसर को सीएम रेखा गुप्ता ने ‘नारी शक्ति’ को समर्पित बताया। उन्होंने कहा कि आज जहां मुख्यमंत्री, सांसद और विधायक – तीनों महिलाएं हैं, यह दर्शाता है कि दिल्ली में महिलाओं का नेतृत्व सशक्त रूप से उभर कर सामने आया है।
सीएम रेखा गुप्ता ने ग्रेटर कैलाश की विधायक शिखा रॉय की भी प्रशंसा की और कहा कि वे बीते 30 वर्षों से जनता की सेवा में समर्पित हैं। मुख्यमंत्री ने इस नेतृत्व को “सशक्त नारी शक्ति और सेवा भाव” का प्रतीक बताया।
also read:- दिल्ली विधानसभा: दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने सभी…
दिल्ली के बाजार अब 24×7 खुले रहेंगे
सीएम गुप्ता ने एक और बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि अब दिल्ली के बाजार 24×7 खुले रह सकेंगे। व्यापारियों को लाइसेंस संबंधी कार्यों के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने होंगे। इसके लिए जल्द ही सिंगल विंडो सिस्टम (एकल खिड़की प्रणाली) लागू किया जाएगा, जिससे व्यापार करना आसान होगा और प्रशासनिक प्रक्रियाएं पारदर्शी बनेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा व्यापारियों की सुविधा हमारी प्राथमिकता है। अब उन्हें बार-बार विभागों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
विकसित भारत” के संकल्प को मिल रही गति
सीएम गुप्ता ने कहा कि उनकी सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “विकसित भारत” के विजन को “विकसित दिल्ली” में परिवर्तित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने बीजेपी की ट्रिपल इंजन सरकार को दिल्लीवासियों की एकजुटता और जनसंकल्प की ताकत बताया।
For More English News: http://newz24india.in



