राज्यहरियाणा

CM Nayab Saini की अगुवाई में लाडवा में निकाली गई तिरंगा यात्रा

CM Nayab Saini: मानवीयतकनीकी दक्षता और तेज रणनीति की अद्भुत मिसाल बना ऑपरेशन सिंदूर

हरियाणा के CM Nayab Saini ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश के बहादुर सैनिकों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को अंजाम दिया, इससे पूरे विश्व को भारत के शौर्य का संदेश मिला है और देश की प्रतिष्ठा बढ़ी है। ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से प्रधानमंत्री ने यह संदेश दिया है कि अपने नागरिकों की रक्षा उनके लिए सर्वोपरि है। CM Nayab Saini ने कहा कि अब तक हमने अनेक सैन्य अभियानों को देखा है, परंतु ऑपरेशन सिंदूर मानवीय, तकनीकी दक्षता और तेज रणनीति की अद्भुत मिसाल है।

CM Nayab Saini आज जिला कुरुक्षेत्र के लाडवा शहर में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ तिरंगा यात्रा से पूर्व उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। भारी संख्या में उपस्थित युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने मुख्यमंत्री की अगुवाई में तिरंगा यात्रा में भाग लिया और देश के वीर सैनिकों व ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए सैनिकों के सम्मान में चलाई जा रही इस मुहिम में बढ़चढ़ कर योगदान दिया। CM Nayab Saini ने रामकुंडी धर्मशाला के सभागार में पहलगाम के बलिदानियों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

CM Nayab Saini ने कहा कि हमारे सैनिकों ने पाकिस्तान की सरजमीं पर जाकर आतंकवाद को नेस्तनाबूद करने का काम किया है। ऐसा करके संदेश दिया कि भारत की संप्रभुता की तरफ आंख उठाने का अंजाम बहुत बुरा होता है। पाकिस्तान की जमीं पर जाकर आतंकवादी अड्डों को चुन-चुन कर मिट्टी में मिलाने का काम जांबाज सैनिकों ने किया है। पाकिस्तान के 11 एयरबेस को नेस्तनाबूद करने का काम किया है। CM Nayab Saini ने कहा कि हमारे सैनिकों ने मिसाइलें पाकिस्तान पर छोड़ी, इसकी गूंज चीन और अमेरिका तक गई है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जब बात हुई तो सीजफायर से यह दिखाया कि भारत युद्ध का पक्षधर नहीं है, लेकिन जब तक शांति को कमजोरी समझा जाएगा तो भारत चुप भी नहीं रहेगा। यही शौर्य और संयम देश को एक महान राष्ट्र बनाता है। CM Nayab Saini ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेना का सशक्तिकरण किया गया है और भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। इसके लिए हमें गौरव है और वे प्रदेश की जनता की तरफ से नमन करते हैं।

सेवासमर्पण और स्वाभिमान के पथ पर आगे बढ़े युवा वर्ग: CM Nayab Saini ने युवाओं से आह्वान किया कि वे तिरंगे की शान को ऊंचा उठाने का संकल्प लें और सेवा, समर्पण व स्वाभिमान के पथ पर लगातार आगे बढ़ें। ऐसे भारत का निर्माण करें जो अपने आप में एक गौरवशाली अतीत से सीख कर मजबूत भविष्य की ओर आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि यह महज एक तिरंगा यात्रा नहीं है, बल्कि राष्ट्रभक्ति के जज्बे और बलिदान की भावना को सच्ची श्रद्धांजलि देने का अवसर है।

हरियाणा के लाखों जवान भारत माता की सेवा के लिए हमेशा तत्पर: CM Nayab Saini ने हरियाणा की वीरभूमि को नमन करते हुए कहा कि यहां से लाखों जवान भारत माता की सेवा के लिए तत्पर हैं। यह तिरंगा यात्रा वीरों को पूरा देश उनके साथ खड़ा होने का संदेश देने के लिए है। यह यात्रा उन परिवारों को समर्पित है जिनके बेटे-बेटियों ने सेवा करते हुए यह दिखाया है कि तिरंगा केवल एक झंडा नहीं, हमारी आत्मा है, हमारी पहचान है। देशभक्ति हरियाणा की मिट्टी के कण-कण में बसी हुई है।

मदनलाल ढिंगड़ा की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण: CM Nayab Saini ने बस अड्डा लाडवा से ऑपरेशन सिंदूर तिरंगा यात्रा की शुरुआत की। मुख्य बाजार से होते हुए मदनलाल  ढिंगड़ा चौक पर पहुंचे और उन्होंने शहीद मदनलाल  ढिंगड़ा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए नमन किया। इसके बाद लाडवा-इंद्री रोड हिनोरी चौक, इंद्री चौक से होते हुए तिरंगा यात्रा रामकुंडी पर संपन्न हुई।

इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री श्री सुभाष सुधा, उपायुक्त नेहा सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button