धर्म

तुलसी विवाह 2025: जानें कैसे करें पूजा और प्राप्त करें हरि की पटरानी की कृपा

तुलसी विवाह 2025: जानें 2 नवंबर को तुलसी विवाह के दिन कैसे करें पूजा और अर्पित करें लाल चुनरी, हल्दी वाला दूध, सूर्य अर्घ्य, ताकि मिले हरि की पटरानी की कृपा और जीवन में सुख-समृद्धि।

तुलसी विवाह 2025: तुलसी विवाह हिन्दू धर्म में अत्यंत महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। यह कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन भगवान विष्णु के स्वरूप शालिग्राम जी और तुलसी माता का विवाह विधिपूर्वक संपन्न किया जाता है। साल तुलसी विवाह 2025 , 2 नवंबर को पड़ेगा। इस दिन किए गए शुभ कार्यों से सुख-समृद्धि, अखंड सौभाग्य और सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है।

तुलसी विवाह 2025 का महत्व

हिंदू शास्त्रों के अनुसार, तुलसी विवाह करने से साधक को भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है। तुलसी माता को हरि की पटरानी माना जाता है और उनके विवाह के दौरान किए गए अनुष्ठानों से घर में सुख-शांति, सौभाग्य और समृद्धि का वास होता है। जो व्यक्ति विधिपूर्वक तुलसी विवाह करता है, उसके जीवन में नकारात्मकता कम होती है और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है।

also read:- Amla Navami 2025: 30 या 31 अक्टूबर? जानिए सतयुग से जुड़े…

तुलसी विवाह 2025 के दिन क्या करें

लाल चुनरी अर्पित करें – तुलसी माता को लाल रंग की चुनरी चढ़ाने से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा मिलती है।

पीले रंग का बंधन – पूजा के दौरान तुलसी में पीले रंग का बंधन डालना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं।

सूर्य अर्घ्य – सुबह के समय सूर्य भगवान को अर्घ्य देने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है।

घी का दीपक जलाएं – सूर्यास्त के बाद तुलसी के समक्ष घी का दीपक जलाने से नकारात्मकता दूर होती है और शुभ फल की प्राप्ति होती है।

हल्दी वाला दूध अर्पित करें – तुलसी माता को हल्दी वाला दूध अर्पित करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है।

विवाह और सुयोग्य वर की प्राप्ति

कुवांरी कन्याओं द्वारा तुलसी विवाह व्रत करने और विधिपूर्वक पूजा करने से जीवन में जल्द विवाह के योग बनते हैं। इस दिन की पूजा से जीवन में सुख-शांति, समृद्धि और योग्य वर का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x

Related Articles

Back to top button