स्वास्थ्य

टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन को कॉन्टैक्ट लेंस लगाने से दिखना बंद हुआ; डॉक्टर से जानें लेंस लगाना आंखों के लिए खतरनाक हो सकता है?

जैस्मिन भसीन को कॉन्टैक्ट लेंस लगाने से अचानक दिखना बंद हो गया। हम जानते हैं कि लेंस लगाने से हमें क्या समस्याएं हो सकती हैं, लेंस लगाते समय क्या ध्यान रखना चाहिए और कब नहीं लगाना चाहिए?

टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन को लेकर परेशान करने वाली खबर आई है। दरअसल, जैस्मिन भसीन को अचानक दिखना बंद हो गया। कॉन्टैक्ट लेंस लगाने से उनकी आंखों की कार्निया खराब हो गई, जिससे उन्हें दिखना बंद हो गया। जैस्मिन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट करते हुए अपने हाल-चाल की जानकारी दी है।  उनकी आंखों में दर्द होने लगा क्योंकि उन्होंने दिल्ली में एक कार्यक्रम में जाने से पहले लेंस पहना था। कुछ देर बाद, उनकी आंखों में दर्द और तकलीफ होने लगी, और फिर अचानक से दिखाई देना बंद हो गया।

अब, आकाश हेल्थकेयर में एसोसिएट कंसल्टेंट और आई एक्सपर्ट डॉ. आस्था गांधी से हमने आपके प्रश्न का जवाब लिया। हम जानते हैं कि लेंस लगाने से क्या समस्याएं हो सकती हैं, कब नहीं लगाना चाहिए और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

कॉन्टैक्ट लेंस से ये समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं:

कॉन्टैक्ट लेंस आंखों में सूजन पैदा करता है। लेंस लगाने से संक्रमण और एलर्जी हो सकती हैं। आंखें ड्राई होने लगती हैं। कॉर्निया के आकार में बदलाव आता जिसे कॉर्नियल एडिमा के रूप में भी जाना जाता है।

लेंस का उपयोग करते समय इन सावधानियों का पालन करें

आई एक्सपर्ट द्वारा सुझाए गए सर्वश्रेष्ठ फिट वाले कॉन्टैक्ट लेंस का उपयोग करें।

कुछ ही समय तक कॉन्टैक्ट लेंस का इस्तेमाल करें।

लेंस के हाइजीन का पूरा ध्यान रखें।

नियमित रूप से आई एक्सपर्ट से चेकअप कराएं।

आंखों के लिए लेंस की बजाय लेजर ट्रटमेंट का उपयोग करें।

लेंस लगाते समय इन बातों का ध्यान रखें:

लेंस की हाइजीन मेंटेन करें।

कॉन्टैक्ट लेंस प्रयोग करने से पहले पानी और साबुन से हाथ धोएं।

निर्धारित समय तक ही लेंस का उपयोग करें: जैसे, एक लेंस को 24 घंटे तक लगाने पर उसे दुबारा नहीं इस्तेमाल करें।

लेंस सॉल्यूशन और लेंस केस को भी इस्तेमाल के 3 महीने के भीतर फेंक देना चाहिए।

लेंस सॉल्यूशन को ठंडे और सूखे स्थान पर रखना चाहिए।

डेली डिस्पोज़ेबल लेंस को छोड़कर सभी लेंस कॉन्टैक्ट लेंस सॉल्यूशन में रखना चाहिए।

लेंस को कभी भी धोने या लगाकर सोने से बचें।

लेंस लगाने के बाद इन समस्याओं का उपाय करें:

अगर लेंस लगाने के बाद आंखों में दर्द, आंखों से लगातार पानी आना, तेज रोशनी में दर्द या आंखें लाल हो जाएं, तो कॉन्टैक्ट लेंस को तुरंत निकाल दें। खुद से दवा न लें। सीधे पानी से अपनी आंखों को छींटे न मारें। धूप का चश्मा पहनें। साथ ही अपने नजदीकी नेत्ररोग विशेषज्ञ से तुरंत संपर्क करें।

Related Articles

Back to top button