ट्रेंडिंगराज्य

UP Election : राजा भैया समर्थक बोला, सड़क राजा की है बनवाई…काहे चला ओह पर

उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के पांचवे चरण के मतदान के दौरान कुंडा विधानसभा क्षेत्र में राजा भैया औऱ समाजवादी प्रत्याशी गुलशन यादव के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ तीखी जुबानी जंग के बाद इनके समर्थकों के बीच तनातनी का माहौल अब तेजी से देखने को मिल रहा है, हालांकि कोई ताजा वाकया नहीं हुआ है। इस बीच कुंडा के सोती पुरवा बूथ पर 27 FEB को सपा कार्यकर्ता की पिटाई को लेकर हुई बातचीत का आडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया। इस आडियो में राजा भैया की पार्टी जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) का कार्यकर्ता कह रहा है कि धीरज को मारने-पीटने का कारण यह था कि जब बीजेपी, समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी के एजेंट बूथ के बाहर बैठाए गए थे तो वह अंदर क्यों गया।

 

 

आडियो में जनसत्ता दल का कार्यकर्ता कह रहा है कि बड़ी ऊंची आवाज में बोल रहे हो, ठीक अहय अब हमका गोली मार दिहा। तोहरे दुआरे जिला पंचायत का रोड राजा भइया बनवाएं अहा, दम हो त न चला ओह पर। लगवाए गए ट्रांसफार्मर से लाइट ना जलावा, जब अखिलेश क सरकार बने, तब लाइट जलाया।

 

इस पर सपा कार्यकर्ता जवाब देता है कि प्रयागराज में बीजेपी रोड बनवाएं अहय। अगर बीजेपी का ओट न देय ओह पर चल बई न करी। हम घर छोड़कर भाग जाइ, हमका धमकावत अहा। फिर जनसत्तादल कार्यकर्ता जवाब देता है कि हम धमकावत नाय अही, जब राजा भैया का विरोध करत अहा तो उनके द्वारा कराए गए काम का काहे लाभ लेत अहा। इसी तरह की बातचीत दोनों कार्यकर्ताओं में काफी देर तक होती रही। दोनों कार्यकर्ताओं में बातचीत का आडियो गुरुवार को इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया। इस पर एसओ अखिलेश कुमार का कहना है कि चुनाव के दिन ऐसी कोई बात नहीं हुई थी और न ही कोई ऐसा आडियो उनके संज्ञान में है।

Related Articles

Back to top button
Share This
हरियाणा की क्वीन Pranjal Dahiya के WOW लुक्स Anant-Radhika की शादी में आएंगे ये बॉलीवुड कपल्स Instagram की क्वीन Jannat Zubair के शानदार लुक्स 2024 में ये बॉलीवुड जोड़ियां बनेंगी Parents DDLJ की ‘सिमरन’ के शानदार Saree Looks
हरियाणा की क्वीन Pranjal Dahiya के WOW लुक्स Anant-Radhika की शादी में आएंगे ये बॉलीवुड कपल्स Instagram की क्वीन Jannat Zubair के शानदार लुक्स 2024 में ये बॉलीवुड जोड़ियां बनेंगी Parents DDLJ की ‘सिमरन’ के शानदार Saree Looks