राज्यउत्तर प्रदेश

यूपी IPS ट्रांसफर 2026: योगी सरकार ने 24 IPS अफसरों का बड़ा फेरबदल, गोरखपुर समेत 11 जिलों के SSP-SP बदले

“UP IPS Transfer 2026: योगी सरकार ने 24 IPS अफसरों के बड़े तबादले किए, गोरखपुर, मेरठ, जौनपुर और 11 जिलों के SSP-SP बदले गए। जानें पूरी लिस्ट और नई तैनाती।”

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। योगी आदित्यनाथ सरकार ने 24 वरिष्ठ IPS अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसमें DG, ADG, IG, DIG और 11 जिलों के SP/SSP शामिल हैं। जौनपुर, सहारनपुर, गोरखपुर और मेरठ के SSP बदले गए हैं। वहीं अमेठी, पीलीभीत, रायबरेली, मीरजापुर, बस्ती और खीरी के SP भी नए पदों पर तैनात किए गए हैं।

मुख्य नियुक्तियां और जिम्मेदारियां

साल 1994 बैच के IPS सुजीत पांडे को DG फायर सर्विसेज बनाया गया।

2001 बैच के IPS प्रवीण कुमार को ADG लखनऊ जोन की जिम्मेदारी दी गई।

KS इमानुएल को DGP के GSO का पद संभालने के लिए भेजा गया।

IPS विनोद कुमार सिंह को IG Dr. Ambedkar Police Academy मुरादाबाद तैनात किया गया।

आलोक प्रियदर्शी को अपर पुलिस आयुक्त वाराणसी कमिश्नरेट नियुक्त किया गया।

राजकरण नैय्यर को गाजियाबाद कमिश्नरेट में अपर पुलिस आयुक्त बनाया गया।

सोमेन वर्मा को SP मीरजापुर से DIG अयोध्या रेंज के पद पर भेजा गया।

संकल्प शर्मा और विपिन टाडा को संयुक्त पुलिस आयुक्त कानपुर कमिश्नरेट बनाया गया।

also read:- UP: सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी लंबित आवास मामलों के त्वरित निस्तारण हेतु ‘एकमुश्त समाधान योजना (OTS-2026)’ लागू करने के निर्देश

अभिषेक यादव को DIG ATS लखनऊ नियुक्त किया गया।

आशीष तिवारी को वरिष्ठ SP सहारनपुर से DIG Technical Services लखनऊ में तैनात किया गया।

प्रताप गोपेंद्र यादव को DIG यूपी पुलिस मुख्यालय लखनऊ में तैनात किया गया।

कुंवर अनुपम सिंह को SP जौनपुर की जिम्मेदारी दी गई।

डॉक्टर ख्याति गर्ग को SP लखीमपुर खीरी और यशवीर सिंह को SP बस्ती बनाया गया।

चारू निगम को SP सुल्तानपुर और अभिनंदन को SSP सहारनपुर बनाया गया।

डॉक्टर कौस्तुभ को SSP गोरखपुर की जिम्मेदारी दी गई।

अविनाश पांडे को वरिष्ठ SSP मेरठ और अपर्णा रजत कौशिक को SP मीरजापुर तैनात किया गया।

रवि कुमार को SP रायबरेली और सुकीर्ति माधव को SP पीलीभीत नियुक्त किया गया।

IPS सर्वानन टी को SP अमेठी की जिम्मेदारी मिली।

अनुकृति शर्मा को अपर पुलिस उपायुक्त नोएडा कमिश्नरेट बनाया गया।

योगी सरकार की यह कार्रवाई प्रदेश में कानून व्यवस्था मजबूत करने और बेहतर प्रशासनिक निगरानी के उद्देश्य से की गई है। इन तबादलों से पुलिस विभाग में नई जिम्मेदारियों और चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।

For English News: http://newz24india.in

Related Articles

Back to top button