राज्यउत्तर प्रदेश

UP Makka Kharid: योगी सरकार ने क्विंटल के इतने रुपये देकर यूपी में पहली बार सीधे किसानों से एमएसपी खरीद शुरू किया

UP Makka Kharid: यूपी में पहली बार सीधे किसानों से एमएसपी पर मक्‍का खरीद शुरू हो गई हो गई है। किसानों से मक्का 2225 रुपए प्रति कुंतल खरीद लिया जाता है। 15 जून से खरीद शुरू हो गई है। खरीद 31 जुलाई तक चलेगी।

UP Makka Kharid: योगी सरकार ने रबी फसल में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर किसानों से सीधे मक्का खरीदा है। किसानों से वर्ष 2024–25 में 2225 रुपए प्रति कुंतल मक्का खरीदा जाता है। 15 जून से खरीद शुरू हो गई है। 31 जुलाई तक खरीद जारी रहेगी। क्रय केंद्रों पर सामान सुबह 9 बजे से शाम छह बजे तक खरीदा जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में औरैया पहुंचकर मक्का किसानों से मक्का की खेती की जानकारी ली और उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार नियमित रूप से उनके विकास और खुशहाली का मार्ग प्रशस्त करेगी।

इन जिलों में मक्का खरीद

बदायूं, बुलंदशहर, अलीगढ़, एटा, कासगंज, फिरोजाबाद, हाथरस, मैनपुरी, हरदोई, उन्नाव, कानपुर, औरैया, कन्नौज, इटावा, फर्रुखाबाद, बहराइच, बलिया, गोंडा, संभल, रामपुर, अयोध्या और मीरजापुर

यह भी दें ध्यान

किसानों को अपनी मक्का की बिक्री करने के लिए fcs.up.gov.in या UP KISAN MITRA मोबाइल ऐप पर पंजीकरण करना अनिवार्य है।

पंजीकृत किसानों से ही मक्का खरीदेगा। इससे एमएसपी भी मिलेगा।

कृषक पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करने के लिए ओटीपी भरने के लिए अपनाया गया मोबाइल नंबर प्रयोग करें।

किसान का बैंक खाता आधार से जुड़ा होना चाहिए। बैंक एनपीसीआई (नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया) पोर्टल पर मैपिंग और सक्रिय करना चाहिए

किसानों के आधार लिंक्ड बैंक खाते में मक्का का भुगतान सीधे पीएफएमएस (पब्लिक फाइनेंस मैनेजमेंट सिस्टम) के माध्यम से करने की व्यवस्था

किसानों के लिए नॉमिनी व्यवस्था

किसान किसी भी सहायता/समस्या के समाधान के लिए टोल फ्री नंबर- 18001800150 या संबंधित जनपद के जिला खाद्य विपणन अधिकारी, तहसील के क्षेत्रीय विपणन अधिकारी या ब्लॉक के विपणन निरीक्षक से भी संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button